Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rashmika Mandanna-विजय देवरकोंडा के प्यार के सामने हारे रोनाल्डो और मेसी, 'विरोश' ने तोड़ा फुटबॉलर्स का रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 10:58 AM (IST)

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी सोशल मीडिया पर एक हफ्ते बाद भी चर्चा में बनी हुई है। अब 'विरोश' के प्यार के आगे दिग्गज फुटबॉलर्स रोनाल्डो और ...और पढ़ें

    रश्मिका-विजय ने तोड़ा दिग्गज फुटबॉलर्स का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

    रश्मिका-विजय ने तोड़ा दिग्गज फुटबॉलर्स का रिकॉर्ड/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा की शादी किसी ग्रैंड इवेंट से कम नहीं थी। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर रिसेप्शन तक के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए।

    अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वेडिंग वीडियो फेमस फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी पीछे छोड़ चुका है और सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला वीडियो बन गया है।

    रश्मिका-विजय की शादी के वीडियो को मिलियन में मिले लाइक्स 

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर के 'आईटीसी मोमेंटोस' में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। दोनों की शादी को फैंस ने 'विरोश' हैशटैग दिया। शादी के खूबसूरत पलों ने फैंस को भी काफी इमोशनल कर दिया। अब उनकी शादी से जुड़ा एक खास वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- गूगल ने बताया नेशनल क्रश, 66 करोड़ की मालकिन Rashmika Mandana के पास कभी नहीं थे घर का किराया देने के पैसे

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आइकॉनिक कैंपेन वाले पोस्ट से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। दरअसल, कुछ समय पहले मेसी और रोनाल्डो ने फुटबॉल कैंपेन का एक पोस्ट शेयर किया था, जिसको 8.1 मिलियन के आसपास लाइक्स मिले थे। अब दिग्गज फुटबॉलर्स के रिकॉर्ड को विजय-रश्मिका की शादी के पोस्ट ने लाइक्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। कपल की शादी के पोस्ट को अब तक 28.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।

    rashmika-vijay

    फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पारंपरिक तरीके से हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस कपल की शादी का टोटल खर्चा 12 करोड़ के आसपास आया। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद देशभर में अपने फैंस के लिए भोजन का आयोजन किया और खुद मिठाइयां भी बांटीं। इसके बाद हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में 4 मार्च को कपल का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ।

    खबरें और भी

    rashmika_mandanna_1772111346_3841070829459996082_1381101303

    आपको बता दें कि रश्मिका-विजय की पहली मुलाकात 2017 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। हालांकि, उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा साल 2019 में मिली जब वे 'डियर कॉमरेड' के लिए शूट कर रहे थे। शादी से पहले रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखा।

    यह भी पढ़ें- 3 करोड़ का सोना पहना, लाखों में था होटल का किराया; Vijay-Rashamika की शादी का बजट उड़ा देगा होश!