Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल ने बताया नेशनल क्रश, 66 करोड़ की मालकिन Rashmika Mandana के पास कभी नहीं थे घर का किराया देने के पैसे

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 06:02 PM (IST)

    रश्मिका मंदाना अपनी कथित शादी और विजय देवरकोंडा के साथ वायरल तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। एक समय ऐसा था जब उन्हें घर का किराया चुकाने में भी मुश्कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका ही मचा दिया और ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं। वे अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। रश्मिका अपनी बॉडी को लेकर बहुत सचेत हैं और अपनी फिटनेस का बखूबी ध्यान रखती हैं। 

    फिटनेस का रखती हैं बेहद ध्यान

    रश्मिका को मां बनने की बेहद इच्छा है। शादी से पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी ये इच्छा जाहिर की थी। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शारीरिक और मानसिक रूप से बच्चों के लिए वो खुद को इतना फिट रखना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो उसकी सुरक्षा के लिए इतनी तैयार रहें जैसे कि युद्ध में जा रही हों। वे उन्हें जानवरों से काफी लगाव है। उन्होंने घर पर एक डॉग पाल रखा है, जिसका नाम ऑरा है।

    rashmika_mandanna_1772111346_3841070829459996082_1381101303

    यह भी पढ़ें- 'हम अंडरग्राउंड होकर...', वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda का ये है प्लान

    रश्मिका के पास है ट्रिपल मेजर डिग्री

    रश्मिका के परिवार में उनके माता-पिता और बहन है। उनकी एक छोटी बहन शिमन मंदाना है जो उनसे करीब 16 साल छोटी हैं। रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था। उन्होंने कर्नाटक के एम.एस. रमैया कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने पत्रकारिता, मनोविज्ञान और अंग्रेजी साहित्य में एक साथ 'ट्रिपल मेजर' डिग्री हासिल की है।

    घर का किराया जुटाना भी होता था मुश्किल

    रश्मिका के पिता मदन मंदाना एक कॉफी एस्टेट और फंक्शन हॉल चलाते हैं। मां सुमन मंदाना गृहिणी हैं। एक समय ऐसा था कि परिवार को गंभीर आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि परिवार की हालत इतनी खराब था कि घर का किराया देना भी मुश्किल हो रहा था। इस वजह से वो लोग हर दो महीने में मकान बदल लेते थे। वहीं रश्मिका मंदाना की संपत्ति की बात करें तो विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस इस समय 66 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

    खबरें और भी

    Rashmika (7)

    पहली ही फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

    रश्मिका ने करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में 'क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस ऑफ इंडिया' प्रतियोगिता जीतने के बाद मॉडलिंग करना शुरू किया। 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' के मेकर्स ने अखबार में छपी उनकी एक तस्वीर देखकर उन्हें कॉल किया, लेकिन उन्हें ये फेक लगा इसलिए उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। बाद में फिल्म में काम किया और ये जबरदस्त हिट रही। किरिक पार्टी' के लिए 1.5 लाख रुपए मिले थे। पहली फिल्म किरिक पार्टी के लिए ही उन्हें 2016 में 'द साउथ इंडिया इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड' मिल चुका है।

    बॉलीवुड में उन्हें खास पहचान साल 2023 में रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म एनिमल से मिली। इस मूवी ने 900 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वो छावा में भी नजर आईं।

    यह भी पढ़ें- 3 करोड़ का सोना पहना, लाखों में था होटल का किराया; Vijay-Rashamika की शादी का बजट उड़ा देगा होश!