Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 करोड़ का सोना पहना, लाखों में था होटल का किराया; Vijay-Rashamika की शादी का बजट उड़ा देगा होश!

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 05:14 PM (IST)

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी साउथ की सबसे महंगी वेडिंग्स में से एक बताई जा रही है। 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे कपल ने उदयपुर में सात ...और पढ़ें

    रश्मिका-विजय की शादी में खर्च हुए इतने करोड़ रुपए/ फोटो- Instagram

    रश्मिका-विजय की शादी में खर्च हुए इतने करोड़ रुपए/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लिए। हफ्ते भर बाद भी दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी और रिसेप्शन, यहां तक कि कपल के आउटफिट तक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

    जिस तरह से उनके सारे फंक्शन हुए, उसे देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इनकी शादी की कॉस्टिंग के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, रश्मिका और विजय ने अपनी शादी पर जमकर पैसा खर्च किया है। उनकी शादी में कितने करोड़ का खर्चा आया, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    साउथ की सबसे महंगी शादियों में हुई शुमार

    '123 तेलुगु' की रिपोर्ट्स की मानें तो, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन में तकरीबन 12 करोड़ रुपए के आसपास खर्च हुए हैं। कई सूत्र इस खर्चे का अंदाजा 20 करोड़ तक लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह साउथ स्टार्स की सबसे महंगी शादियों में से एक है। दरअसल, कपल ने उदयपुर के 5 स्टार होटल 'आईटीसी मोमेंट' में शादी की थी, जिसमें एक होटल रूम के एक दिन की कीमत लगभग 20 हजार से शुरू होकर 70 हजार तक जाती है। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रश्मिका-विजय ने शादी में टोटल 3 किलो सोना पहना था। 

    यह भी पढ़ें- 'हम अंडरग्राउंड होकर...', वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda का ये है प्लान

    rashmika_mandanna_1772111346_3841070829359330917_1381101303 (1)

    अपनी शादी के बाद उन्होंने देशभर में फैंस के लिए फ्री मील का आयोजन करके मिठाइयां बांटीं। 4 मार्च को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद के 'ताज कृष्णा' में रिसेप्शन किया, जो वहां के सबसे महंगे होटल्स में से एक बताया जा रहा है। हालांकि, कपल की शादी और पोस्ट वेडिंग की कॉस्टिंग 12 करोड़ है या नहीं, इसकी पुष्टि जागरण नहीं करता है।

    खबरें और भी

    कैसे शुरू हुई थी विजय-रश्मिका की लव स्टोरी?

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पहली मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर साल 2017 में हुई थी। हालांकि, उस समय रश्मिका की कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ सगाई टूटी थी। जब वह दूसरी बार साल 2019 में फिल्म 'डियर कॉमरेड' के सेट पर मिले, तो वहां से उनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिली।

    reshmika_.mandannaa_1772686446_3845895018515492321_50953396345

    हालांकि, कई अफवाहों के बावजूद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने अफेयर की खबरों को कभी भी कन्फर्म नहीं किया। उनके रिलेशनशिप की भनक फैंस को तब पड़ी, जब वेकेशन के दौरान लोगों ने सेम बैकग्राउंड और लोकेशंस को नोटिस किया।

    यह भी पढ़ें- 'मैं बच्चों के लिए लड़ लूंगी...' शादी से पहले ही Rashmika Mandanna शुरू करना चाहती थीं फैमिली, जाहिर की ये इच्छा