शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली मूवी Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
एक ओर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न मनाया जा रहा है और दूसरी ओर पति-पत्नी बनने के बाद दोनों की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आ ...और पढ़ें

रणबाली से विजय और रश्मिका का पहला पोस्टर आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से एक-दूसरे के साथ शादी की।
शादी के बाद एक ओर पूरे सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय (Rashmika Vijay Wedding Photos) की वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं, तो दूसरी ओर 'रणबाली' (Ranabaali) के मेकर्स ने दोनों का पहला पोस्टर रिवील कर दिया है।
राणाबाली से रश्मिका-विजय का पहला लुक आउट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' की अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी, लेकिन शादी के बाद फिल्म से दोनों का पहला पोस्टर रिवील किया गया है।
टी-सीरीज के बैनर तले बन रही 'राणबाली' से रश्मिका और विजय का पहला लुक शेयर कर सरप्राइज दिया गया है। पोस्टर में राणाबाली के लुक में विजय दिख रहे हैं, जबकि रश्मिका जयम्मा बनी हैं। साउथ इंडियन लुक में दोनों बहुत ही शानदार लग रे हैं। उनका इंटेंस पोस्टर मिनटों में वायरल हो गया है।
View this post on Instagram
इस पोस्टर के रिवील होने के बाद अब सोशल मीडिया पर दोनों को खूब प्यार मिल रहा है। मेकर्स ने एक गाना भी जारी किया है जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने के जरिए मेकर्स ने दोनों को शादी के लिए बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay ने तोड़ा अनुष्का-विराट और आलिया-रणबीर का रिकॉर्ड, न्यूली वेड कपल के लिए क्रेजी हुए फैंस
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी राणाबाली?
राहुल सांकृत्यायन निर्देशित फिल्म 'रणबाली' पांच भाषाओं में रिलीज होगी। इसे दुनियाभर में 11 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। शादी के बाद यह रश्मिका और विजय की पहली फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड्स' में नजर आए थे। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। अब उनकी साथ में तीसरी फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- मांग में सिंदूर, अनारकली सूट... शादी के बाद Rashmika Mandanna पति विजय संग पहली बार हुईं स्पॉट