Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rashmika-Vijay ने तोड़ा अनुष्का-विराट और आलिया-रणबीर का रिकॉर्ड, न्यूली वेड कपल के लिए क्रेजी हुए फैंस

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 01:17 PM (IST)

    Rashmika-Vijay Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद इंटरनेट पर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और रणबीर-आलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया ...और पढ़ें

    रश्मिका और विजय ने तोड़े स्टार कपल्स का रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रश्मिका और विजय ने तोड़े स्टार कपल्स का रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अब पति-पत्नी बन गए हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर की खूबसूरत वादियों के बीच पारंपरिक रीति-रिवाज से 'गीता गोविंदम' के 'विजय' और 'गीता' ने अपने रिश्ते की नई शुरुआत की।

    कई स्टार कपल्स की तरह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी अपनी शादी को इंटीमेट रखा। फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे और बस उनकी फोटोज का इंतजार कर रहे थे।

    इंटरनेट पर वायरल हुईं रश्मिका-विजय की वेडिंग फोटोज

    आखिरकार 26 फरवरी की शाम को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के बाद पहला पोस्ट किया और अपनी खूबसूरत वेडिंग पिक्चर्स (Rashmika Vijay Wedding Photos) शेयर कर इंटरनेट पर फैंस को क्रेजी कर दिया।

    रश्मिका-विजय ने तोड़े स्टार कपल्स के रिकॉर्ड

    रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरें अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गईं। कुछ ही देर में मिलियंस में लाइक्स और कमेंट्स आए। 24 घंटे के अंदर ही न्यूली मैरिड कपल ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) जैसे स्टार कपल्स को पीछे कर दिया है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    सबसे ज्यादा रश्मिका-विजय की फोटोज को मिला प्यार

    विजय देवरकोंडा के इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं वेडिंग पिक्चर्स को 24 घंटे के अंदर 15 मिलियन लाइक्स मिले, जबकि रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर अभी तक 18.2 मिलियन लाइक्स मिले हैं। इस तरह दोनों ने अनुष्का-विराट, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    8 साल पहले अनुष्का-विराट को लेकर थी ये दीवानगी

    साल 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में शादी की थी। जब शादी की पहली तस्वीरें शेयर की गई थीं, उस वक्त उनकी वेडिंग पिक्चर्स को 3.4 मिलियन लाइक्स मिले थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'धीमी सांसें और नम आंखें...', मंडप पर Vijay की बेताबी, Rashmika Mandanna की इमोशनल एंट्री; कल्याणी का खुलासा

    आलिया-रणबीर और कियारा-सिद्धार्थ पर पड़े भारी

    2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इंटीमेट वेडिंग में सिंपल अंदाज में शादी रचाई थी। आलिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं तस्वीरों को करीब 12 मिलियन लाइक्स मिले थे।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    वहीं, 2023 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीरों करीब 15 मिलियन लाइक्स मिले थे। इस लिहाज से इंटरनेट पर इस वक्त विजय और रश्मिका छाए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- शादी में Rashmika Mandanna की आंखों में आंसू देख इमोशनल हुईं कृति सेनन, वेडिंग फोटोज पर सेलेब्स का रिएक्शन