Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेड सिल्क साड़ी, ऊपर से लेकर नीचे तक गोल्ड से लदी नजर आई Rashmika Mandanna; वरमाला के समय भर आई आंखें

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 08:19 PM (IST)

    अभिनेता रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर ली। उनकी ऑफिशियल वेडिंग फोटोज सामने आई हैं, जिसमें रश्मिका ने अनामिका खन्ना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakona) ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी कर ली। कपल की शादी की ऑफिशियल फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा चुकी हैं और ये शादी किसी ड्रीमी वेडिंग से कम नहीं है। एक तरफ जहां हर कोई इस शादी की एक छोटी सी झलक पाने के पीछे बेचैन था वहीं इन तस्वीरों ने वाकई उनके चेहरे पर खुशी ला दी है।

    साड़ी पर किया गया बारीक जरी का काम

    अपने खास दिन के लिए रश्मिका ने भारतीय डिज़ाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन की गई एक सुंदर लाल साड़ी पहनी। रस्ट कलर की इस साड़ी को आकर्षक लाल बॉर्डर से सजाया, जिसमें काफी खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी। साड़ी का बॉर्डर काफी चौड़ा था और उस पर बारीक जरी का काम किया गया है। ये दक्षिण भारतीय दुल्हन के क्लासिक लुक को दर्शाता है।

    thedeverakonda_1772111343_3841069781646116063_6968998652

    यह भी पढ़ें- 200 मेहमान... कोडवा परंपरा... इस वजह से स्पेशल रही Vijay-Rashmika की शादी

    बला की खूबसूरत लगीं रश्मिका मंदाना

    रश्मिका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए हैवी टेंपल ज्वेलरी पहनी थी। माथे पर पारंपरिक गोल्ड पट्टी, लेयर्ड गोल्ड हार, चोकर और लंबा हार उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे।

    thedeverakonda_1772111343_3841069792744271694_6968998652

    वहीं विजय टिपिकल साउथ इंडियन ग्रूम लगे। उन्होंने सफेद रेशमी धोती के साथ रश्मिका की साड़ी से मैच करता हुआ लाल रंग का अंगवस्त्रम (कंधे पर डालने वाला कपड़ा) पहना था। इस पर सुंदर बॉर्डर वर्क है।

    thedeverakonda_1772111343_3841069789296532647_6968998652

    रश्मिका ने लिखा विजय के लिए प्यारा सा नोट

    शादी की फोटोज शेयर करते हुए नई दुल्हन ने एक खूबसूरत नोट लिखा- हाय मेरे प्यारों, अब आप सब से मिलवाती हूं- मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा। वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा महसूस होता है. वो शख्स जिसने मुझे बताया कि सुकून में रहना क्या होता है। वो शख्स जो हर रोज मुझसे कहता था कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और हमेशा मुझे यकीन दिलाता रहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था।

    खबरें और भी

    thedeverakonda_1772111343_3841069780102611771_6968998652

    इसी के बाद से विजय और रश्मिका के फैंस उन्हें भर भर के बधाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- शाही अंदाज में हुई रश्मिका और विजय की शादी, Virosh का खूबसूरत वेडिंग लुक देख हार बैठेंगे दिल