शाही अंदाज में हुई रश्मिका और विजय की शादी, Virosh का खूबसूरत वेडिंग लुक देख हार बैठेंगे दिल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में शादी कर ली है। आठ साल के सीक्रेट रिलेशन के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग तस्वीरें साझा कीं। ...और पढ़ें

देखें Virosh का खूबसूरत वेडिंग लुक (Picture Credit- Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। करीब आठ साल लंबे अपने सीक्रेट रिलेशन के बाद आखिरकार इस कपल ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
कपल ने राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी की रस्में पूरी की। फैंस बेसब्री से कपल के वेडिंग लुक का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में हाल ही में दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर अपना वेडिंग लुक रिवील कर दिया है। आइए जानते हैं कैसा था रश्मिका और विजय का वेडिंग लुक-
अप्सरा-सी लगी रश्मिका
अपनी शादी के खास मौके पर नवविवाहित जोड़ा दक्षिण भारत के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आए। उनका वेडिंग लुक सांस्कृतिक जड़ों को खूबसूरती से प्रतिबिंबित कर रहा था। इस दौरान रश्मिका का लुक सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्राइट नारंगी-लाल रंग की साड़ी पहने नजर आईं, जिसके बॉर्डर और पल्लू पर खूबसूरत सुनहरी कढ़ाई की हुई है।

(Picture Credit- Instagram)
वहीं, उनका ब्लाउज साड़ी से बिल्कुल मैचिंग है। सुनहरे रंग के इस ब्लाउज पर बारीक कारीगरी की गई है, जिसमें आस्तीनों से लटकते छोटे-छोटे सोने के मोती भी शामिल हैं।
ट्रेडिशनल गहनों से सजीं एक्ट्रेस
वहीं, बात करें उनके गहनों की, तो दुल्हन बनीं रश्मिका ने शादी के दौरान पारंपरिक सोने के गहने पहने। उन्होंने एक भारी हार पहना, जो चोकर जैसा नजर आ रहा और उसके नीचे कुछ लंबे सोने के हार भी पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने माथा पट्टी पहनी है, एक बड़ी नथ और बिंदी भी लगाई हुई है।
खबरें और भी
-1772115461843.jpg)
(Picture Credit- Instagram)
उनके झुमके बड़े और पारंपरिक हैं, जो उनके बाकी सोने के गहनों से परफेक्ट मैच हो रहे हैं। इसके अलावा रश्मिका हाथों में चूड़ी और कंगन पहने हुई थी और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होने सुहनरा कमरबंध भी बांधा हुआ था। इसके अलावा सिर पर दुपट्टा ओढ़े एक्ट्रेस बिल्कुल एक अप्सरा जैसी नजर आ रही थीं।
राजकुमार की तरह सजे विजय
बात करें दूल्हा बने विजय देवरकोंडा की, तो एक्टर दक्षिण भारत की पारंपरिक पोशाक में सजे नजर आए। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद धोती पहनी और कंधे से लेकर पूरे शरीर पर ब्राइट लाल कपड़ा ओढ़ा हुआ था।
-1772115526836.jpg)
(Picture Credit- Instagram)
इसके अलावा उन्होंने भारी पारंपरिक सोने के आभूषण पहने। इनमें सोने का हार, बांहों पर सोने के बैंड और कलाई पर सोने के मोटे कंगन शामिल हैं। साथ ही उन्होंने धोती के ऊपर एक बड़ा, सुंदर नक्काशी वाला सोने का बेल्ट भी पहना हुआ है।