Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा ने क्यों रखा वेडिंग टाइटल नेम VIROSH? पहले पोस्ट से शादी पर लगी मुहर

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 07:56 AM (IST)

    Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। ...और पढ़ें

    रश्मिका और विजय ने शादी की खबरों को किया कन्फर्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रश्मिका और विजय ने शादी की खबरों को किया कन्फर्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) करीब 8 साल की डेटिंग के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चाएं काफी समय से हो रही थीं। हालांकि, कपल ने अब जाकर इसे कन्फर्म किया है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी वेडिंग का टाइटल 'Virosh' रखा है।

    रश्मिका और विजय की शादी हुई कन्फर्म

    सारी अफवाहों को थामकर रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की न्यूज को कन्फर्म कर दिया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, "हमारे प्यारे चाहने वालों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते - आप पहले से ही वहां थे। इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया।"

    रश्मिका और विजय का वेडिंग टाइटल

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आगे लिखा, "आपने हमें 'VIROSH' कहा। इसलिए आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं। हम इसे नाम देना चाहेंगे - 'VIROSH की शादी'। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमारा हिस्सा हो - हमेशा। ढेर सारा प्यार।"

    Rashmika vijay wedding

    यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding:सेलेब्स की नो एंट्री, मोबाइल बैन; बिल्कुल प्राइवेट होगी रश्मिका मंदाना और विजय की शादी

    रश्मिका और विजय की लव स्टोरी

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की खबरें पिछले 8 सालों से सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों ने साथ में 'गीता गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) में काम किया है। उसी वक्त से उनके डेटिंग के चर्चे हैं। हालांकि, कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा।

    Rashmika Vijay

    अब दोनों उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को है। बीते दिन ही कपल साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ था। उदयपुर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शुरू हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी की तैयारियां, लाइटों से सजा एक्टर का घर