Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    200 मेहमान... कोडवा परंपरा... इस वजह से स्पेशल रही Vijay-Rashmika की शादी

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 07:49 PM (IST)

    Virosh Wedding: राजस्थान के उदयपुर में साउथ सिनेमा के कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सात फेरे लिए हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों की शादी क ...और पढ़ें

    विजय-रश्मिका की शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    विजय-रश्मिका की शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. उदयपुर में हुई विजय रश्मिका की शादी

    2. इस वजह से खास रही विरुश की वेडिंग

    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

    जागरण संवाददाता, उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर गुरुवार को फिल्मी जगत की एक भव्य शादी का साक्षी बनी, जब ‘पुष्पा’ फिल्म से देशभर में लोकप्रिय हुई अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। विवाह समारोह को बेहद निजी रखा गया, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और चुनिंदा करीबी मित्र शामिल हुए।

    कोडवा परंपरा से हुआ विवाह

    रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से संबंध रखती हैं, जबकि विजय तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं। ऐसे में विवाह में दोनों संस्कृतियों की परंपराओं का सुंदर समावेश देखने को मिला। सुबह तेलुगु विधि-विधान से गणपति पूजन, वरमाला और सप्तपदी की रस्में संपन्न हुईं, जबकि शाम चार बजे से कोडवा परंपरा के अनुसार विवाह अनुष्ठान हुए।

    verosh

    यह भी पढ़ें- तेलुगु परंपरा से हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी, सनसेट वेडिंग के बाद होगी लोक परफॉर्मेंस!

    कोडवा रीति में दुल्हन पारंपरिक रेशमी साड़ी और मंदिर आभूषणों में सजी नजर आईं, वहीं दूल्हे ने ‘कुप्प्या’ शैली की पोशाक और कमर में सजावटी खंजर धारण किया, जो उनकी योद्धा विरासत का प्रतीक माना जाता है। इस परंपरा में पंडित के मंत्रों की बजाय परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद विशेष महत्व रखता है।

    rashmikma

    सुबह रश्मिका के माता-पिता ने नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट कर दूल्हे पक्ष का स्वागत किया। विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने दुल्हन को पारंपरिक खानदानी चूड़ियां पहनाईं।

    आर्किड और ट्यूलिप फूलों से सजाया होटल

    उदयपुर स्थित होटल ‘मेंमेटोस एकाया’ में आयोजित समारोह में मंडप को कच्चे केले के तनों और बड़े पत्तों से सजाया गया। गुलाब, आर्किड और ट्यूलिप फूलों से सजी भव्य सजावट आकर्षण का केंद्र रही।

    खबरें और भी

    vija

    विवाह के बाद दूल्हे पक्ष ने होटल के बाहर मिठाई वितरित की। दोनों कलाकार हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय रहे हैं। रश्मिका ने एनिमल में रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाई, जबकि विजय देवरकोंडा लाइगर में नजर आए थे।

    vijayrash

    200 खास मेहमान शामिल, समारोह में लागू रही ‘नो फोन पॉलिसी’

    शादी में करीब 200 विशेष मेहमान शामिल हुए। समारोह में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू रही। शाम को डीजे नाइट का आयोजन होगा, जिसमें प्रख्यात डीजे गणेश रंगनाथन प्रस्तुति देंगे। मेहमानों के लिए दक्षिण भारतीय, पंजाबी और जापानी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई।

    फिल्म अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर नवदम्पति को शुभकामनाएं दीं। इस शाही विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

    यह भी पढ़ें- धूम-धाम से संपन्न हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी, कपल ने शेयर की क्यूट फोटोज