तेलुगु परंपरा से हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी, सनसेट वेडिंग के बाद होगी लोक परफॉर्मेंस!
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: आखिरकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है। दोनों ने तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अब गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड नहीं रहे। अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। सालों की मोहब्बत के बाद अब कपल ने एक नया पड़ाव शुरू कर लिया है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद गुरुवार को शादी रचा ली। कपल शोर-शराबे से दूर उदयपुर के रॉयल वेडिंग फंक्शन में एक-दूजे का हुआ।
तेलुगु रीति-रिवाज से हुई रश्मिका-विजय की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज दो बार शादी होने वाली है। विजय की तरफ से तेलुगु रीति-रिवाज से शादी होगी और रश्मिका की तरफ से कोडवा सेरेमनी होगी। फिलहाल, गुरुवार को तेलुगु रीति-रिवाज से रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
सुबह-सुबह हुई तेलुगु वेडिंग
ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने एक्स हैंडल पर रश्मिका और विजय की शादी से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "आखिरकार विजय ने रश्मिका से आज सुबह 10.10 बजे शादी कर ली। दोनों बहुत-बहुत बधाई।" शादी के बाद कपल की तरफ से वेडिंग वेन्यू के बाहर पैपराजी को मिठाइयां बाटी गईं।
View this post on Instagram
Finally #VijayDeverakonda got married to #RashmikaMandanna today morning at 10:10 AM. Wishing the lovely couple all the best.❤️💐 pic.twitter.com/qrAAAn2CjI
— Sreedhar Pillai (@sri50) February 26, 2026
कब होगी रश्मिका-विजय की सनसेट वेडिंग?
तेलुगु रीति-रिवाज के बाद अब रश्मिका मंदाना के कोडवा रीति-रिवाज से शादी होगी। यह एक सनसेट वेडिंग है जो शाम को 4 बजे होगी। फिलहाल, अभी तक नए-नवेले दुल्हन की शादी की झलकियां सामने नहीं आई हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की कूर्ग सेरेमनी के बाद कोडवा लोक परफॉर्मेंस भी होगा। फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्तों के लिए वाइब्रेंट लोकल कल्चर देखने को मिलेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- संगीत पार्टी में Rashmika Mandanna ने 'होने वाले पति' विजय को दिया सरप्राइज, 'पुष्पा 2' के गाने पर किया डांस

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में चार दिन पहले से ही शुरू हो गए थे। स्पोर्ट्स गेम से शुरू हुए वेडिंग फंक्शन हल्दी और संगीत के साथ खत्म हुआ। शाम को शादी के बाद कपल की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी।