संगीत पार्टी में Rashmika Mandanna ने 'होने वाले पति' विजय को दिया सरप्राइज, 'पुष्पा 2' के गाने पर किया डांस
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हल्दी के बाद संगीत समारोह मनाया, जहां एक्ट्रेस ने स्पेशल सर ...और पढ़ें

विजय के लिए रश्मिका मंदाना का सरप्राइज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमर वर्ल्ड के फेमस कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। आज दोनों ही अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सालों तक अपना रिलेशनशिप छुपाकर रखा और अब दोनों ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज बनने जा रहे हैं। छोटी-छोटी झलकियों के साथ दोनों अपनी शादी से जुड़े सारे अपडेट्स दे रहे हैं।
हल्दी के बाद रश्मिका-विजय की संगीत
25 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हल्दी सेरेमनी थी जो दिन में होस्ट की गई थी। इसके बाद शाम में उनका संगीत फंक्शन हुआ। यह फंक्शन कपल की खूबसूरत यादों से सजा और दोनों ने हाथों में हाथ डालकर फंक्शन में एंट्री ली।
संगीत में रश्मिका का स्पेशल सरप्राइज
वहीं, न्यूज18 के मुताबिक, रश्मिका मंदाना ने संगीत सेरेमनी में विजय को स्पेशल सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा 2' के गाने 'अंगारों' पर डांस किया। यह सरप्राइज देख विजय भी अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहे। एक और रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि विजय की मां संगीत में होने वाली बहू रश्मिका को देख इमोशनल हो गईं।
यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda से पहले Rashmika Mandanna 13 साल बड़े एक्टर संग करने वाली थीं शादी, क्यों टूट गई थी सगाई?
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना और विजय आज यानी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होने वाले हैं। कपल शादी के बाद एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देगा, जहां कई बड़े सेलिब्रिटीज नजर आएंगे।
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी
रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' मूवीज के दौरान से चर्चा में हैं। इसके बाद दोनों के सेम वेकेशन स्पॉट और तस्वीर से कयास और तेज हुए। दोनों ने भले ही अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया, लेकिन उनके अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं। शादी से चार दिन पहले एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।