Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर को हल्दी, शाम में संगीत; सामने आई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी से जुड़ी सभी डिटेल्स

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 01:18 PM (IST)

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार खत्म हुआ। 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसमें आज हल्दी ...और पढ़ें

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-इंस्टाग्राम)

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के फैंस को लंबे समय से जिस पल का इंतजार था, आखिरकार वो दिन आ गया है। 26 फरवरी को कपल उदयपुर में सात फेरे लेगा और इसी तरह दोनों के प्री-वेंडिग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं।

    उदयपुर में इस फंक्शन की जोरों-शोरों से तैयारिया चल रही हैं। कपल ने वेन्यू की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके अलावा आज से लेकर कल तक होने वाले एक-एक फंक्शन की डिटेल भी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं।

    यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा ने क्यों रखा वेडिंग टाइटल नेम VIROSH? पहले पोस्ट से शादी पर लगी मुहर

    दोपहर से शुरू होंगे शादी के फंक्शन

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी की रस्म आज दोपहर 12 बजे के बाद होगी। मेहंदी की रस्म शाम को लगभग 7 से 8 बजे के बीच होने की उम्मीद है। वहीं संगीत का कार्यक्रम कल शाम को शादी से पहले की तैयारियों के बीच होगा।

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 1.17.30 PM

    पारंपरिक शादी की रस्मों से हटकर, विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के सप्ताह को मस्ती और खुशनुमा पलों से भर दिया है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने अपने क्रिकेट टूर्नामेंट, 'विरोष प्रीमियर लीग' (Virosh Premier League) का खुलासा किया, जिसे विशेष रूप से दोस्तों और परिवार के लिए आयोजित किया गया है। इसके अलावा बैट पर पर्सनलाइज्ड नाम और वेडिंग डेट छपी हुई है और वेडिंग से जुड़ी हर छोटी-छोटी डिटेल्स का बड़े करीने से ध्यान रखा गया है। इससे पहले विजय ने वॉलीबॉल नेट का एक धुंधला सा फोटो शेयर किया था।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-02-25 at 1.17.18 PM

    कहां पर हो रही कपल की शादी?

    कपल उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित एक लग्जरी रिसॉर्ट, आईटीसी मोमेंटोस उदयपुर में शादी करने जा रहा है। एक पहाड़ी पर स्थित इस रिसॉर्ट में 117 प्राइवेट विला हैं और यह एक नदी और एक झील से घिरा हुआ है। रश्मिका और विजय ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी और इसे VIROSH नाम दिया।

    यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda से पहले Rashmika Mandanna 13 साल बड़े एक्टर संग करने वाली थीं शादी, क्यों टूट गई थी सगाई?