मांग में सिंदूर, अनारकली सूट... शादी के बाद Rashmika Mandanna पति विजय संग पहली बार हुईं स्पॉट
Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना शादी के बाद विजय देवरकोंडा के साथ पहली बार स्पॉट हुईं। उनकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ...और पढ़ें

रश्मिका और विजय की शादी के बाद पहली तस्वीर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टार कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) शादी के बंधन में बंधन के बाद पहली बार स्पॉट हुए।
रश्मिका और विजय ने बीते दिन उदयपुर में शादी कर अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया था। शादी की तस्वीरों के बाद कपल पहली बार बतौर पति-पत्नी स्पॉट हुआ।
शादी के बाद रश्मिका-विजय की झलकियां
शादी के बाद 27 फरवरी 2026 को रश्मिका और विजय उदयपुर से रवाना हो गए। दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पर शादी के बाद पहली बार हाथों में हाथ थामे नजर आए। न्यूली वेड कपल के चेहरे पर शादी का नूर साफ दिख रहा था।
अनारकली सूट में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
नई नवेली दुल्हन रश्मिका मंदाना ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा। लाल रंग के फुल स्लीव्स सूट के साथ उन्होंने चूड़ियां पहनी और मांग में सिंदूर लगाया था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
वहीं, विजय देवरकोंडा कुर्ता-पायजामा में बहुत हैंडसम लग रहे थे। न्यूली वेड कपल ने एयरपोर्ट पर पैप्स को रोमांटिक पोज दिया और फिर वहां से रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर नए नवेले दूल्हा-दुल्हन पर प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay ने तोड़ा अनुष्का-विराट और आलिया-रणबीर का रिकॉर्ड, न्यूली वेड कपल के लिए क्रेजी हुए फैंस
तेलुगु-कोडवा परंपरा से हुई कपल की शादी
26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कोडवा और तेलुगु रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों ने अपनी ड्रीमी वेडिंग फोटोज शेयर कीं, वे इंटरनेट पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रहा था।
खबरें और भी
सिल्क साड़ी में दुल्हन बनी थीं रश्मिका
लाल रंग की सिल्क साड़ी और सोने के गहने में रश्मिका की खूबसूरत देखने लायक थी। वहीं, विजय ने घोड़े पर सवार होकर वेडिंग वेन्यू में रॉयल एंट्री की। दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।