Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Assalamualaikum Lyari...धुरंधर के बाद NMACC में गूंजा अक्षय खन्ना का पॉपुलर डायलॉग, रणवीर ने सबको कहा शुक्रिया

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:00 PM (IST)

    रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच NMACC के तीसरे स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। उन्होंने अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' का मशहूर डायलॉग "अस्स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) की अपार सफलता और साथ में मिल रही तारीफ एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में अपने दमदार अभिनय से एक्टर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 19 मार्च को रिलीज हुई आदित्य धर की इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की और बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड बनाए।

    मंच पर बजीं रणवीर के लिए तालियां

    इस बीच रणवीर पहली बार 3 अप्रैल को NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) के तीसरे स्थापना दिवस समारोह में नजर आए। इस बीच वह शो का सबसे बड़े आकर्षण बन गए और लोग जोर-जोर से हूटिंग करते हुए उनके लिए तालियां बजा रहे थे। रणवीर मंच पर थे तो उनकी एनर्जी से वो भी जगमगा उठा। इस कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में उन्हें अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर के मशहूर डायलॉग को दोहराते हुए दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'ये तो रणवीर की फिल्म...' Akshaye Khanna से पहले तीन एक्टर्स ने ठुकराया रहमान डकैत का रोल, अजीब थी वजह

    वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह को अक्षय खन्ना के पॉपुलर डायलॉग को दोहराते हुए देखा गया जिसमें वे एक राजनीतिक रैली के दौरान लयारी के लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं, "अस्सलाम वालेकुम लयारी।" इसे सुनते ही सभी लोगों ने और जोर से रणवीर को चियर किया।

    उदयबीर का डायलॉग भी खूब हुआ वायरल

    उन्होंने धुरंधर 2 का एक और लोकप्रिय डायलॉग,'घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?' भी दोहराया। इसे मूल रूप से फिल्म में उदयबीर संधू ने बोला था। यह डायलॉग तब से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर इस पर कई सारे मीम बनाए जा रहे हैं। इसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कल्चरल सेंटर गूंज गया। भावुक और प्रसन्न रणवीर ने जवाब दिया, “वाह यार,कितना शानदार पल और कितना शानदार माहौल। आप सभी का धन्यवाद।”

    धुरंधर 2 में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेर भी लीड रोल में नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के निर्देशक आदित्य धर लेंगे इस फिल्ममेकर के खिलाफ लीगल एक्शन? लगाया था स्क्रिप्ट कॉपी का आरोप