Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 के निर्देशक आदित्य धर लेंगे इस फिल्ममेकर के खिलाफ लीगल एक्शन? लगाया था स्क्रिप्ट कॉपी का आरोप

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 12:49 PM (IST)

    फिल्ममेकर संतोष कुमार ने कुछ दिनों पहले 'धुरंधर 2' के मेकर्स पर स्क्रिप्ट कॉपी करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य, फिल्ममेकर के खिलाफ ...और पढ़ें

    आदित्य धर इन  झूठे दावों पर लेने जा रहे हैं लीगल एक्शन/ फोटो- Instagram

    आदित्य धर इन झूठे दावों पर लेने जा रहे हैं लीगल एक्शन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर संतोष कुमार आरएस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह दावा किया था कि 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी कॉपी की गई है। उनका आरोप था कि रणवीर सिंह स्टारर यह ब्लॉकबस्टर फिल्म उनकी 2023 में रजिस्टर्ड स्क्रिप्ट से चुराई गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो संतोष कुमार के इन दावों पर अब 'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) तगड़ा लीगल एक्शन लेने का मन बना रहे हैं। क्या है यह पूरा मामला? चलिए बताते हैं:

    संतोष कुमार को 'धुरंधर 2' के निर्देशक ने भिजवाया नोटिस?

    'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट की मानें तो 1500 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करने वाली 'धुरंधर 2' की कहानी को कॉपी बताने पर अब आदित्य धर इस फिल्ममेकर और राइटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया, "आदित्य धर ने अपनी लीगल टीम के जरिए संतोष कुमार को एक नोटिस भिजवाया है। इस नोटिस में उन्होंने फिल्ममेकर द्वारा किए गए सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है और उनसे झूठे दावे न करने की अपील की है।"

    रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि आदित्य धर की टीम की तरफ से नोटिस भेजने के बाद भी संतोष कुमार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इसी वजह से आदित्य धर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: विदेशों में 'हमजा' का तेज वार! रणवीर की फिल्म की कमाई से हिल गया बॉक्स ऑफिस

    aditya dhar 1

    टीम की तरफ से नोटिस मिलने की खबरों पर रिएक्ट करते हुए संतोष कुमार ने कहा, "यह कोई नोटिस नहीं है, बल्कि उन्होंने मेरे मेल का जवाब दिया है। मैं शिकायत न करूं, इस कारण वे मुझे परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैं पब्लिसिटी के लिए उन्हें बदनाम कर रहा हूं।"

    खबरें और भी

    क्या है 'धुरंधर 2' और संतोष की कहानी 'डी साहब' में समानता?

    दरअसल, संतोष कुमार ने दावा करते हुए कहा था, "कहानी का मुख्य काल्पनिक किरदार कॉपी किया गया है। मेरी कहानी में एक युवा लड़के के परिवार पर कुछ अपराधी अटैक करते हैं और वह उनसे बदला लेता है। वह लड़का पूर्व आर्मी ऑफिसर का बेटा होता है। अपने बदले में वह 10 लोगों को मार देता है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। हालांकि, उसकी हिम्मत देखकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार उसे RAW एजेंट बनाकर पाकिस्तान में आतंकवाद को खत्म करने के लिए भेज देते हैं। आदित्य बहुत चालाक हैं, उन्होंने मेरी कहानी के मुख्य पॉइंट्स उठाकर उसमें बस राजनीतिक प्रोपेगेंडा शामिल कर दिया है।"

    dhurandhar 2 paid preview

    संतोष कुमार ने यह भी बताया कि उनकी आदित्य धर से सीधी बातचीत नहीं हो पाई है। हालांकि, उन्होंने 'जियो स्टूडियोज' से बात की थी, लेकिन उनका कहना है कि वे सिर्फ फिल्म के निर्माता हैं, इसलिए इस बारे में संतोष को आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस 'B62 स्टूडियोज' (B62 Studios) से बात करनी पड़ेगी। फिल्ममेकर संतोष का कहना है कि कहानी को पब्लिक करने की वजह से निर्माता उन्हें परेशान कर रहे हैं और अब वे ही उनके खिलाफ केस फाइल करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तो आया 'भल्लाल देव' का रिएक्शन, बोले-'एक दशक के बाद...'