Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: वीकेंड से पहले धुरंधर 2 का मचा 'भौकाल', जमकर छापे करारे नोट

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 08:14 PM (IST)

    धुरंधर 2 ने रिलीज के 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। रणवीर सिंह अभिनीत इस स्पाई थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर द रिवेंज (Dhruandhar 2) ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह अभिनीत इस स्पाई थ्रिलर ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा बटोरी है।

    इसके साथ ही आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकिन वाली धुरंधर 2 ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी और अपना पहला हफ्ता 674.17 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पूरा किया।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार धुरंधर 2 का 'खौफ', ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका

    कितना रहा 15वें दिन का कलेक्शन?

    फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे हो चुके हैं और कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर बढ़ता ही जा रहा है। 15वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 18.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसने दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 937.82 करोड़ रुपये हो गया है।

    Ranveer (48)

    दुनियाभर में भी कर रही शानदार कमाई

    वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म में दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले ये आंकड़ा दंगल (2070 करोड़ रुपये), बाहुबली 2 ( 1788 करोड़ रुपये), पुष्पा 2 ( 1742 करोड़ रुपये) के नाम दर्ज है।

    खबरें और भी

    वहीं गुड फ्राइडे और लॉन्ग वीकेंड होने की वजह से धुरंधर 2 के पास एक शानदार पारी खेलने का भरपूर समय है। अभी इसके पास परफॉर्म करने के लिए दो पूरे हफ्ते पड़े हुए हैं। अगली बड़ी फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस तरह रणवीर सिंह की फिल्म के लिए अभी आसमान पूरा साफ पड़ा है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म की डूबेगी नैया? धुरंधर 2 ने खेल दिया बड़ा दांव