Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म की डूबेगी नैया? धुरंधर 2 ने खेल दिया बड़ा दांव
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। 1500 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार मूवी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म क ...और पढ़ें

धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोविड महामारी के बाद साल 2023 बॉलीवुड के लिए सबसे अच्छा रहा था। 'पठान', 'जवान' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों ने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। उसके बाद लगभग दो साल तक 'धुरंधर' के अलावा हिंदी सिनेमा की किसी फिल्म ने उस तरह का बिजनेस नहीं किया, जितनी उम्मीद की गई थी।
हालांकि, अब बॉलीवुड की तकदीर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पूरी तरह से बदल कर रख दी है। इंडिया के साथ-साथ यह फिल्म दुनियाभर में हर दिन कमाई का एक नया इतिहास लिख रही है। 15वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की गाड़ी बहुत ही तेज रफ्तार से दौड़ी।
पहले हफ्ते 'धुरंधर 2' की हुई इतनी बंपर कमाई
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 175.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन भी ग्लोबली फिल्म का सिक्का चला और मेकर्स के खाते में पहले शुक्रवार को 148.10 करोड़ रुपये आ गए। इस तरह फिल्म ने महज दो दिनों के अंदर ही 323 करोड़ रुपये के आसपास की शानदार कमाई कर ली।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार धुरंधर 2 का 'खौफ', ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
मूवी ने तीसरे दिन वर्ल्डवाइड सिंगल डे पर 192.30 करोड़ रुपये और चौथे दिन 215.80 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की। पांचवें दिन मूवी के खाते में 88.40 करोड़ रुपये आए, वहीं छठे दिन फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 76.90 करोड़ रुपये रही। सातवें दिन फिल्म ने 69.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई।
खबरें और भी

दूसरे हफ्ते भी शांत नहीं बैठी 'धुरंधर 2'
पहले वीक की तरह ही दूसरे हफ्ते में भी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार रहा। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 463.25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 15 दिनों में कुल 1,492.17 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और अब यह फिल्म 1500 करोड़ के जादुई क्लब में शामिल होने के लिए बिल्कुल तैयार है। 'धुरंधर 2' ने 15वें दिन सिंगल डे में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 29.15 करोड़ रुपये की कमाई की।
क्या सबसे कमाऊ फिल्म 'दंगल' को छोड़ देगी पीछे?
बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' से भी ज्यादा बिजनेस हिंदी फिल्म 'दंगल' ने किया था। आमिर खान की इस फिल्म के नाम बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। अभी तक कोई भी बड़ी फिल्म इस आंकड़े को पार नहीं कर पाई है, लेकिन 'धुरंधर 2' जिस रफ्तार से दौड़ रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 'दंगल' का सालों पुराना यह रिकॉर्ड अगर कोई मूवी तोड़ सकती है, तो वह सिर्फ आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर फिल्म है।

इंडिया में 937.32 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस करने वाली इस मूवी ने ओवरसीज मार्केट में भी 370 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' सिर्फ विदेशों में भी अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है।