Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार धुरंधर 2 का 'खौफ', ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 14 दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर हमजा का ही राज चल रहा है। जानिए कितना र ...और पढ़ें
-1775143498410_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म का शानदार कलेक्शन हर बीतते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है।
कितना रहा पहले हफ्ते का कलेक्शन?
इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, आर माधवन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और पहले शनिवार ही बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ते हुए तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का पहला सप्ताह 674.17 करोड़ रुपये के साथ खत्म हुआ।
-1775143813290.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 1100 करोड़ी फिल्म का डायरेक्टर हुआ Aditya Dhar का फैन, अमिताभ के साथ बना चुका है ब्लॉकबस्टर मूवी
दुनियाभर में की शानदार कमाई
धुरंधर 2 की सबसे दिलचस्प बात ये है कि वीकेंड के साथ-साथ फिल्म वीकडे में भी धांसू कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक 14 वें दिन फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 920.02 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म रोज नए आंकड़े दर्ज कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1466.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
-1775143867863.jpg)
इन फिल्मों के तोड़ चुकी है रिकॉर्ड
वहीं धुरंधर 2 के रिकॉर्ड तोड़ने की बात करें तो फिल्म ने अभी तक आरआरआर (RRR), छावा (Chhaava), स्त्री 2 (Stree 2), जवान (Jawan), पठान (Pathaan) और कल्कि 2898 एडी(Kalki 2898 AD) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब यह दंगल (2070 करोड़ रुपये), बाहुबली 2: द कंक्लूजन (1788 करोड़ रुपये) और पुष्पा 2: द रूल (1724 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है।