Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Collection: दुनियाभर में 'धुरंधर' का घातक हमला! कमाई से तांडव कर रही रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 12:18 PM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Worldwide Collection) दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कमाई के मामले में इतिहास रच चुकी है। सिर्फ दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है, फिर धुरंधर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

    धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) आदित्य धर निर्देशित धुरंधर का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था, लेकिन धुरंधर 2 पहली फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहले ही आगे बढ़ गई है।

    विदेशों में कैसा धुरंधर 2 का हाल?

    धुरंधर 2 ने पहले पार्ट का रिकॉर्ड कुछ दिन पहले ही तोड़ दिया है और अब इसका कारोबार 1400 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गया है। नॉन-वीकेंड में भी फिल्म जमकर नोट छाप रही है। 14 दिनों में फिल्म का कारोबार आसमान छू रहा है।

    सैकनिल्क की मानें तो धुरंधर 2 ने एक नया बेंच मार्क सेट करते हुए दुनियाभर में 1466 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है। सिर्फ ओवरसीज में फिल्म का बिजनेस 365 करोड़ रुपये है।

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    दुनियाभर में नोट छापने वाली धुरंधर 2 का भारत में भी कम जलवा नहीं है। इसने 14 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1101.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह ग्रॉस कलेक्शन है। भारत में धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 920 करोड़ के करीब है।

    Dhurandhar 2

    किन फिल्मों को नहीं पछाड़ पाई धुरंधर 2?

    धुरंधर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म आमिर खान की दंगल (करीब 2000 करोड़) और दूसरी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (1700 करोड़) है। अब देखना होगा कि धुरंधर 2 इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'यहां एकता नहीं है, सबके...', Dhurandhar 2 के साथ नहीं खड़ा बॉलीवुड? मधुर भंडारकर ने एक्टर्स की चुप्पी पर किया वार

    क्या है धुरंधर 2 की कहानी?

    धुरंधर 2 पहली फिल्म से आगे बढ़ती है। कहानी जसकीरत सिंह रांगी की है जो हमजा बनकर एक मिशन पर जाकर लियारी में मौजूद भारत को नुकसान पहुंचाने वाले टेररिस्ट का खात्मा करता है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 एक्टर Akshaye Khanna के सपोर्ट में उतरे प्रियदर्शन, 'Drishyam 3' के निर्माता को दिया मुंहतोड़ जवाब!