Dhurandhar 2 एक्टर Akshaye Khanna के सपोर्ट में उतरे प्रियदर्शन, 'Drishyam 3' के निर्माता को दिया मुंहतोड़ जवाब!
दृश्यम 3 के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना पर अनप्रोफेशनल होने का इल्जाम लगाया था, लेकिन अब हाल ही में 'भूत बंगला' के डायरेक्टर 'धुरंधर' एक्टर के सपोर्ट में ...और पढ़ें

अक्षय खन्ना के सपोर्ट में उतरे प्रियदर्शन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' अक्षय खन्ना के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में लियारी के गैंगस्टर 'रहमान डकैत' के किरदार में अभिनेता को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
एक तरफ जहां अक्षय खन्ना 'धुरंधर 2' को लेकर खूब वाहवाही लूट रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता के 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) से बाहर होने की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। निर्माता कुमार मंगत पाठक ने अभिनेता अक्षय खन्ना पर 'अनप्रोफेशनल' होने का गंभीर आरोप लगाया था। अब हाल ही में 'भूत बंगला' के निर्देशक प्रियदर्शन अक्षय खन्ना को अनप्रोफेशनल कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते दिखाई दिए हैं।
'अक्षय खन्ना के साथ काम करने में नहीं आई दिक्कत'- प्रियदर्शन
दरअसल, इंडस्ट्री में कई बार अक्षय खन्ना और सलमान खान के प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठ चुके हैं। अब हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स को डिफेंड करते हुए डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि उन्हें दोनों के साथ ही काम करने में कभी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। 'भूत बंगला' के डायरेक्टर प्रियदर्शन, जो अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'हलचल' और 'हंगामा' में काम कर चुके हैं, उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा,
"कई लोग ऐसा बोलते हैं कि उनके साथ काम करना बहुत मुश्किल है। हालांकि, मुझे उनके साथ काम करते हुए कभी कोई परेशानी नहीं हुई है। थैंक गॉड... अगर आप किसी भी इंसान को वैसे ही स्वीकार करते हैं, जैसे वे हैं, तो आपको उनसे डील करने में कभी कोई दिक्कत नहीं होती है।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar में अक्षय खन्ना की विग स्टाइलिंग ने फैंस को किया इम्प्रेस, बोले- 'जिसके पास नहीं होते उसे ही...'
'दृश्यम 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ था अक्षय खन्ना का विवाद
दरअसल, बीते साल यह खबर आई थी कि अक्षय खन्ना ने अचानक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' से किनारा कर लिया है। 'दृश्यम 3' के निर्माताओं ने 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद अक्षय को अनप्रोफेशनल बताते हुए यह आरोप लगाया था कि वह फिल्म में 'विग' (Wig) पहनना चाहते थे, लेकिन निर्देशक अभिषेक पाठक ने इसके लिए मना कर दिया। उन्होंने बताया था कि 'दृश्यम 3' की कहानी वहीं से शुरू होनी थी, जहां पर इसका सेकंड पार्ट खत्म हुआ था। अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' में उनके किरदार (आईजी तरुण अहलावत) ने विग नहीं लगाई थी और मेकर्स उसी लुक को आगे कंटिन्यू करना चाहते थे।
खबरें और भी
कुमार मंगत पाठक ने यह भी कहा था कि अक्षय खन्ना ने अचानक ही अपनी फीस बढ़ाकर 21 करोड़ रुपये की मांग कर दी थी। फिल्म के लिए उनकी फीस पहले से तय थी और शूटिंग से कुछ दिन पहले फीस बढ़ाना गलत था। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि निर्माताओं ने अक्षय को इस मामले में लीगल नोटिस भी भेजा था।
-1775046010110.jpg)