विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2: रियल लाइफ में कैसे मारे गए थे चौधरी असलम-मेजर इकबाल, आदित्य धर की डिटेलिंग कितनी परफेक्ट?

Published: Sun, 29 Mar 2026 04:03 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:05 PM (GMT+05:30)

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में दिखाए गए कैरेक्टर्स की रियल लाइफ में कैसे और कब मौत हुई थी, जानिए इसके बारे में...

रियल लाइफ में कैसे हुई थी रहमान-मेजर इकबाल की मौत। फोटो क्रेडिट- एक्स

रियल लाइफ में कैसे हुई थी रहमान-मेजर इकबाल की मौत। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) में कई ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो रियल लाइफ से प्रेरित हैं। कुछ कैरेक्टर्स के नाम को बदला गया है, जबकि कुछ का नाम रियल है।

आदित्य धर की फिल्मों धुरंधर और धुरंधर 2 में जिस तरह से सभी कैरेक्टर्स की मौत को दिखाया गया है, क्या वाकई उनकी मौत वैसी हुई थी या नहीं, चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। रहमान डकैत से लेकर मेजर इकबाल और चौधरी असलम तक, धुरंधर के असली किरदार कब और कैसे मारे गए थे, जानिए...

रहमान बलोच (Rehman Baloch)

धुरंधर में रहमान बलोच उर्फ डकैत का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया था। यह एक रियल लाइफ कैरेक्टर से इंस्पायर्ड था। यह लियारी के खतरनाक गैंगस्टर्स में से एक था।

धुरंधर- फिल्म में दिखाया गया कि रणवीर सिंह की प्लानिंग के तहत रहमान SP चौधरी असलम के हाथों मारा गया था।

रियल लाइफ- साल 2009 में असली रहमान डकैच कराची में पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेस के द्वारा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

Rehman Baloch

चौधरी असलम (Chaudhary Aslam)

धुरंधर और धुरंधर 2 में चौधरी असलम का किरदार भी काफी दमदार होता है। ऑन-स्क्रीन इस कैरेक्टर को संजय दत्त ने जीया है। फिल्म में एसपी चौधरी असलम की मौत के सीन को आदित्य धर ने रियल लाइफ जैसा ही रखा है।

धुरंधर 2- फिल्म में दिखाया गया कि शिरानी बलोच ने एक सुसाइड कार बॉम्बिंग के जरिए चौधरी असलम को मरवाया था।

रियल लाइफ- रिपोर्ट्स की मानें तो रियल लाइफ में भी चौधरी असलम की मौत भी ऐसे ही हुई थी। 2014 में एक सुसाइड कार बॉम्बिंग में चौधरी असलम की मौत हो गई थी।

Chaudhary Aslam

जहूर मिस्त्री (Zahoor Mistry)

धुरंधर 2 में 'हिंदू डरपोक कौम है' डायलॉग बोलकर चर्चा में आए विवेक सिन्हा ने जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया था। जहूर मिस्त्री का कनेक्शन कांधार हाईजैक से जुड़ा था।

धुरंधर 2- जब अजय सान्याल उर्फ आर माधवन हमजा को खुली छूट देता है कि वह बाकी के खलनायकों को अपने हिसाब से मारकर मिशन पूरा करे, तब हमजा पाकिस्तान में Unknown Gunmen मिशन चलाता है और जहूर मिस्त्री को खत्म करता है।

रियल लाइफ- साल 2023 में जहूर मिस्त्री की मौत कराची में एक Unknown Gunmen के द्वारा हुई थी।

zahoor mistry death reason

जावेद खनानी

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर में जाली नोटों का धंधा करने वाला जावेद खनानी का कैरेक्टर अल्ताफ खनानी (Altaf Khanani) से इंस्पायर्ड बताया जाता है।

धुरंधर 2- फिल्म में दिखाया गया है कि जब नोटबंदी होती है तो खनानी परेशान हो जाता है और वह हमजा से मदद मांगता है। हमजा उसे मारकर सारे जाली पैसों को आग लगा देता है।

रियल लाइफ- रिपोर्ट्स की मानें तो असली खनानी को 2015 में पनामा में अमेरिका और पनामा के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया, बाद में उस पर प्रतिबंध लगाए गए और उसे जेल में डाल दिया गया। कहा जाता है कि 2020 में उसे रिहा कर दिया गया था।

Javed Khanani

आजम चीमा (Azam Cheema)

स्पाई थ्रिलर में आजम चीमा का किरदार विनोद थरानी ने निभाया था। आजम का कैरेक्टर भी रियल लाइफ शख्स से प्रेरित है। रियल लाइफ आजम चीमा 2008 मुंबई ट्रेन धमाकों और 2006 मुंबई ट्रेन धमाकों का मास्टरमाइंड था।

धुरंधर 2- फिल्म में दिखाया गया कि मेजर इकबाल को हमजा की असलीयत पता चल जाती है। दोनों के बीच हथियार की डीलिंग होनी थी और जिस जगह मेजर ने हमजा को बुलाया था, वहां आजम और साजिद भी मौजूद था। तीनों मिलकर हमजा को मौत के घाट उतारने की तैयारी में होते हैं और तभी हमजा बम ब्लास्ट करवा देता है। इसी दौरान आजम की मौत हो जाती है।

रियल लाइफ- रियल लाइफ में आजम चीमा की मौत की कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस रिकॉर्ड्स में भी इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, कहा जाता है कि 2024 में पाकिस्तान में उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई।

Azam Cheema 

साजिद मीर

2008 के मुंबई धमाकों का चीफ प्लानर साजिद मीर का किरदार धुरंधर 2 में फैज खान ने निभाया था।

धुरंधर 2- आजम चीमा के बाद हमजा साजिद मीर को मार देता है।

रियल लाइफ- असल में साजिद मीर की मौत को लेकर कोई खबर नहीं। 2022 में पाकिस्तान में उसके गिरफ्तार की खबर है। कहा जाता है कि उसे जेल में डाल दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Exclusive: Dhurandhar 2 की कास्ट में नाम नहीं फिर भी कैसे मिला रोल? रातोंरात पॉपुलैरिटी ने बदली शख्स की किस्मत

Sajid Mir

मेजर इकबाल/इलियास कश्मीरी

धुरंधर 2 में मेजर इकबाल की भूमिका अर्जुन रामपाल ने निभाया था। यह किरदार पाकिस्तानी स्पेशल फॉर्सेस ऑपरेटर से मुस्लिम जिहादी संगठन अल कायदा के एक वरिष्ठ सदस्य बने इलियास कश्मीरी से प्रेरित बताया जाता है।

धुरंधर 2- फिल्म का क्लाईमैक्स हमजा उर्फ रणवीर सिंह और मेजर इकबाल उर्फ अर्जुन रामपाल के बीच खतरनाक एक्शन सीक्वेंस से होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हमजा, मेजर इकबाल को मार डालता है।

रियल लाइफ- धुरंधर 2 से इतर इलियास कश्मीरी की मौत की कहानी रियल लाइफ में बिल्कुल अलग है। कहा जाता है कि इलियास साल 2011 में दक्षिण वजीरिस्तान में US ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया था।

Major Iqbal Ilyas Kashmiri

धुरंधर 2 में आदित्य धर ने कई रियल लाइफ कैरेक्टर्स की मौत को ऑथेंटिक रखने के लिए उसे रियल लाइफ इंसिडेंट से कनेक्ट रखा है। हालांकि, कुछ खलनायकों की मौत फिक्शनल है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: सेट पर अक्षय खन्ना से डरते थे लोग, Dhurandhar 2 में दिखे पाकिस्तानी स्टार्स; रजत अरोड़ा का खुलासा