Exclusive: Dhurandhar 2 की कास्ट में नाम नहीं फिर भी कैसे मिला रोल? रातोंरात पॉपुलैरिटी ने बदली शख्स की किस्मत
डॉ. सनी अशोक को फिल्म 'धुरंधर 2' में क्लाइमेक्स सीन में रणवीर सिंह के साथ एक डॉक्टर का किरदार निभाने का मौका उनके लिए किसी फैन मोमेंट से कम नहीं है। ज ...और पढ़ें
-1774768653527_m.webp)
धुरंधर 2 में नजर आए डॉ सनी (फोटो- यूट्यूब)
HighLights
डॉ. सनी अशोक को 'धुरंधर 2' में मिला अप्रत्याशित रोल।
सेट पर डॉक्टर के रूप में मौजूद थे, आदित्य धर ने दिया मौका।
क्लाइमेक्स सीन में रणवीर सिंह के साथ आए नजर।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। इसके एक्टर, डायरेक्टर, गानों की तारीफ तो आपने सुन ही ली होगी। कास्टिंग पर काफी ज्यादा काम किया गया था और मुकेश छाबड़ा दो साल के लंबे समय की खोज के बाद ये नगीने (Dhurandhar 2 Cast) ढूंढ़कर लाए थे। लेकिन आज हम जिसके बारे में आपको बताने वाले हैं वो व्यक्ति धुरंधर द रिवेंज का हिस्सा तो था लेकिन इसकी कास्ट का नहीं।
डॉ. सनी अशोक को कैसे मिला रोल?
क्या है ये कहानी और कैसे शुरू हुई इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स सीन में नजर आए डॉक्टर की जो रणवीर सिंह को कंधा देकर प्लेन में बिठाते हैं जब उनकी भारत वापसी हो रही होती है। दरअसल ये किरदार फिल्म में निभाया है डॉ सनी अशोक (Dr Sunny Ashok) ने जोकि असल जिंदगी में भी डॉक्टर हैं। अब मूवी में उनकी एंट्री कैसे हुई और आदित्य धर के दिमाग में कैसे ये ख्याल आया चलिए जानते हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, क्यों फिल्म देखने सिनेमाघरों में खिंचे आ रहे लोग?
इस बारे में जब हमने सनी से बात कि तो उन्होंने हमको बताया कि धुरंधर के सेट पर उनका जाना कोई इत्तेफाक नहीं था बल्कि एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान एहतियात के तौर पर एक डॉक्टर की मौजूदगी सेट पर होती है और इसी के लिए सनी को बुलाया गया था। धुरंधर 2 की शूटिंग पंजाब और उसके आसपास के कई शहरों में हुई है।
View this post on Instagram
अर्जुन रामपाल को लगी गई थी चोट
डॉ सनी एक सरकारी डॉक्टर हैं जिनकी पोस्टिंग कलख में थी। सनी उसे वक्त 8 जुलाई 2025 को सेट पर मौजूद थे जब अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह के बीच लुधियाना के रेलवे ट्रैक पर एक चेज सीन शूट हो रहा था। इस दौरान अर्जुन रामपाल का पैजामा ट्रैक में फंस गया जिसकी वजह से वो गिर गए और उन्हें सिर में थोड़ी चोट आई। हालांकि चोट मामूली थी और आइस पैक आदि लगाने के बाद वो ठीक हो गए। डॉ सनी ने उन्हें चेक किया और सबकुछ नॉर्मल था।
इन सबके बीच एक बात और हुई जैसा कि हर एक आम फैन करता है। अपने सामने इतनी बड़ी स्टार कास्ट को देखकर सनी ने भी बड़े कैजुअल तरीके से रणवीर को फोटो के लिए पूछा। हालांकि उस वक्त एक्टर ने मना कर दिया क्योंकि उस वक्त वो कॉस्ट्यूम में थे और शूटिंग के लिए जा रहे थे। ये बात वहीं खत्म हो गई।
खबरें और भी
-1774769885137.webp)
सनी को मिला तीन दिन बाद सरप्राइज
तीन दिन बाद 11 जुलाई को डॉ सनी के पास फिर से फोन आया और शूटिंग अब लुधियाना के शाहनेवाल एयरपोर्ट पर हो रही थी। ये वहीं क्लाइमेक्स सीन है जब रणवीर की भारत वापसी हो रही थी। यहीं पर आती है असली स्टार वाली फीलिंग जब आदित्य धर उनके पास आए और टीम से एक बंदे ने डॉ सनी की दो-चार फोटोज लीं। सनी कंफ्यूज हो गए कि उनके साथ हो क्या रहा है? इसके बाद आदित्य धर ने सनी से पूछा- 'क्या आपके पास व्हाइट कोट है?' उस वक्त तक सनी को बिल्कुल नहीं पता था कि वो फिल्म में आने वाले हैं। व्हाइट कोट न होने के बावजूद आदित्य ने सेट पर सनी को सीन समझाया और फिर थोड़े से रिहर्सल के बाद उन्होंने सेट पर मौजूद एक व्हाइट शर्ट और स्टेथोस्कोप के साथ ये सीन पूरा किया।
-1774769901787.jpg)
सनी ने खुद को बताया लकी
सनी ने बताया कि शॉट के बाद आदित्य धर ने उनकी काफी तारीफ भी की कि आपने बहुत ही नेचुरल एक्ट किया। ठीक वैसे ही जैसे एक डॉक्टर किसी घायल व्यक्ति का इलाज करने के लिए करता है। सनी ने बताया कि ये उनके लिए वाकई फैन मोमेंट था और उन्होंने खुद को बहुत लकी भी बताया। वहीं सीन के बाद सनी को रणवीर ने बधाई दी और मजाक-मजाक में कहा कि ले तू फोटो के लिए कह रहा था हमने आपको फिल्म में ले लिया।
इस मोमेंट के बाद से डॉ सनी अशोक अपने टाउन पखोवल में लोकल सेलेब्रिटी बन गए हैं। उनके दोस्त और परिवार के लोग उनकी वीडियो एक-दूसरे को भेज रहे और हर कोई उनसे उनकी फीलिंग के बारे में पूछ रहा। सनी ने आदित्य धर, रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की काफी तारीफ की और बताया कि बड़े स्टार होने के बावजूद सभी डाउन टू अर्थ थे और उनसे काफी अच्छे से बात कर रहे थे।