Dhurandhar की कहानी में कितनी सच्चाई? खुद कर्नल से जानिए पाकिस्तान गए असली 'हमजा' के बारे में
कर्नल भूपिंदर शाही ने फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए इसकी कहानी की सच्चाई पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक भारतीय जासूस पीओके में कई महीन ...और पढ़ें
-1774774901077_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की हर तरफ तारीफ हो रही है। ऐसे में रिटायर्ड कर्नल भूपिंदर शाही ने भी लेटेस्ट एक्शन फिल्म की तारीफ की और आर्मी के दिनों के अपने अनुभव साझा किए।
कर्नल ने दी बारीकियों की जानकारी
भूपिंदर शाही इससे पहले विष्णुवर्धन की शेरशाह पर काम किया था। फिल्म की आलोचना करने वाले लोगों को जहां लग रहा है कि हमजा अली मजारी का रोल एक फैंटेसी और डायरेक्टर ने यूं ही कुछ कुछ रियल लाइफ घटनाओं से जोड़ते हुए फिल्म को तैयार किया है उन्हें ये अपडेट थोड़ा हैरान कर सकता है।
भारत की सेना में रह चुके मिलिट्री बैकग्राउंड से कर्नल भूपिंदर शाही ने बात की और बताया कि इस कहानी में कितना सच्चाई है। हाल ही में विजय विक्रम के साथ हुई बातचीत में शाही ने रणवीर की फिल्म धुरंधर को लेकर पर्दे के पीछे की कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म में खूफिया सच्चाइयों को बारीकी से दिखाया गया है।
-1774775221433.jpg)
यह भी पढ़ें- Exclusive: सेट पर अक्षय खन्ना से डरते थे लोग, Dhurandhar 2 में दिखे पाकिस्तानी स्टार्स; रजत अरोड़ा का खुलासा
भारत से असलियत में पीओके गया था शख्स
बातचीत के दौरान भूपिंदर ने अपने धुरंधर की फोटो दिखाई और बोले कि अभी आधा घंटे पहले मैंने इससे बात की है लेकिन अभी ये इंडिया में ही है। ये कम से कम 3 से 4 महीने पीओके में रह के आया है। ये वहां से बहुत अच्छा डेट लेकर आया है।
खबरें और भी
गूंगा बनकर वहां रहा, एक लड़की से निकाह किया, फैमिली मैन बना। एक बार पकड़ा भी गया फिर उसी लड़की ने इसे बचाया। इसे एलओसी क्रास करके आना था लेकिन ये वहां से आने में लेट हो गया। क्योंकि LOC के पास जब भी आएगा तो फायर खुल जाना था या वहीं ढेर हो जाना था।'
शख्स को अवॉर्ड भी दिया गया
उन्होंने आगे बताया कि ये लड़का इतना स्मार्ट था कि ये अंदर आ गया। जब ये पहुंचा तो इसको एक लोकेशन से आर्मी ने उठा लिया। आर्मी ने इसे फटाफट अपने हेलिकॉप्टर में बिठाया और बी लोकेशन में ले गए। इसका पूरा सैनिटाइजेशन हुआ। ये जो भी चीज लाया था वो बॉडी में छिपाकर लाया था। फिर डॉक्टर्स ने वो चीज निकाली। उसका ब्रीफिंग हुआ। इसको अवॉर्ड दिया गया
धुरंधर 2 में क्या था उनका योगदान
कर्नल ने बताया कि धुरंधर 2 की कहानी में काफी सच्चाई है। मसाला ऐड करने के लिए थोड़ा बहुत इधर-उधर किया जाता है लेकिन आप इस बात को नकार नहीं सकते कि ऐसा हुआ नहीं है। कर्नल जैसे पोजिशन पर रहने के बावजूद, उन्होंने शूटिंग के दौरान कभी अपनी पहचान को सबके सामने जाहिर नहीं किया। उन्होंने बताया, 'मैंने सेट पर कभी अपना पद नहीं दिखाया, मैंने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा। मैं बस वहीं बैठता था जहां मुझे बैठने को कहा जाता था। अगर किसी ने उन्हें बताया न होता कि मैं कर्नल हूं, तो उन्हें पता ही नहीं चलता।'
इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में अपने योगदान के बारे में भी बात की और बताया कि इस फिल्म को लेकर उनकी मुख्य जिम्मेदारी महत्वपूर्ण डेटा जुटाने की थी। धुरंधर 2 के लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया और यह सुनिश्चित किया कि फिल्म में प्रामाणिकता का स्तर बना रहे।