'यहां एकता नहीं है, सबके...', Dhurandhar 2 के साथ नहीं खड़ा बॉलीवुड? मधुर भंडारकर ने एक्टर्स की चुप्पी पर किया वार
'फैशन' और 'चांदनी बार' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले मधुर भंडारकर ने 'धुरंधर 2' की सफलता पर बॉलीवुड स्टार्स की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए हैं और स ...और पढ़ें
-1775043855901_m.webp)
'धुरंधर 2' को सराहना न करने पर भड़के मधुर भंडारकर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को जहां दुनियाभर से सराहना मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म पर चुप्पी अब निर्देशक मधुर भंडारकर को खटकने लगी है।
हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफों के पुल बांधते हुए 'फैशन' फेम डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने बॉलीवुड की इस चुप्पी पर कड़े सवाल उठाए हैं और साथ ही कहा है कि इस इंडस्ट्री में एकता की भारी कमी है।
राम गोपाल वर्मा की बात से सहमत दिखे मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर हाल ही में फरीदून शहरयार से खास बातचीत करते हुए राम गोपाल वर्मा की बात से पूरी तरह सहमत दिखे। मधुर भंडारकर ने कहा, "मुझे राम गोपाल वर्मा की बात बिल्कुल सही लगी। मुझे लगता है कि मैं और रामू जी सबसे पहले ऐसे लोग थे, जिन्होंने फिल्म के बारे में ट्वीट किया था। मैंने यह फिल्म पेड प्रीव्यू शो में देखी थी और अगली ही सुबह मैंने इसको लेकर ट्वीट किया। मैंने आदित्य धर से दोबारा बात की और उन्हें बताया कि उन्होंने कितनी अच्छी फिल्म बनाई है। मुझे 'धुरंधर 2' इसके पहले पार्ट से ज्यादा अच्छी लगी।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में Yami Gautam के किरदार का 'हक' से है कनेक्शन? आदित्य धर के जीनियस दिमाग को करेंगे सलाम
'बॉलीवुड में यूनिटी नहीं है'- मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर ने साउथ स्टार्स का उदाहरण देते हुए आगे कहा, "मैंने महेश बाबू से लेकर अल्लू अर्जुन, राम चरण, रजनीकांत सर... कई ऐसे साउथ स्टार्स के ट्वीट देखे, जिन्होंने फिल्म की खुलकर सराहना की है। लेकिन मैं सच में हैरान हूं कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में आदित्य धर के लिए इस तरह के सपोर्ट की कमी है।
खबरें और भी
आदित्य तारीफ डिजर्व करते हैं। हर एक फिल्म, जो आपको पसंद आए या नहीं, सराहना की पात्र होती है। आदित्य धर फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी वापस लेकर आए हैं। हम पिछले डेढ़ साल से बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, इस बीच इस फिल्म ने कमाल कर दिया है।" निर्देशक ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की यूनिटी पर सवाल खड़े करते हुए कहा,
"मैं यह बात हमेशा कहता हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में यूनिटी नहीं है। जिस तरह की सराहना की यहां फिल्ममेकर्स, एक्टर्स और निर्माताओं से उम्मीद की जाती है, वह नहीं मिलती। लेकिन साउथ सुपरस्टार्स ने कुछ दिन में ही यह फिल्म देखी और उसकी सराहना की। अगर एक फिल्म अच्छा करती है, तो वह टेक्नीशियन से लेकर स्पॉट बॉय, एक्टर्स और म्यूजिक डायरेक्टर, सभी के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए हर किसी को खुलकर सराहना करनी चाहिए, हम चुप रहकर क्या साबित कर रहे हैं?"
मधुर भंडारकर ने अपनी बात खत्म करते हुए आदित्य धर के विजन की तारीफ की और 'धुरंधर: द रिवेंज' को पूरी तरह से 'डायरेक्टर की फिल्म' बताया।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने Dhurandhar 2 का किया रिव्यू, रणवीर के लिए लिखा एक शब्द; इस शख्स की जबरा फैन हुईं 'देसी गर्ल'