Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 में Yami Gautam के किरदार का 'हक' से है कनेक्शन? आदित्य धर के जीनियस दिमाग को करेंगे सलाम

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 05:07 PM (IST)

    फिल्म 'धुरंधर 2' में यामी गौतम के कैमियो की चर्चा भी खूब हुई। फिल्म में यामी के किरदार का कनेक्शन असल में उन्हीं की एक फिल्म से जुड़ा है। जानकर आप भी ...और पढ़ें

    यामी के किरदार के पीछे की कहानी

    यामी के किरदार के पीछे की कहानी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में धुरंधर की सुनामी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म की कमाई बदस्तूर जारी है और फिल्म का आंकड़ा वर्ल्डवाइड करीब 1400 करोड़ के पार जा चुका है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफें हो रही हैं।

    आदित्य के निर्देशन के साथ-साथ उनकी पीक डिटेलिंग की चर्चा हो रही है कि कैसे उन्होंने फिल्म में हर किरदार के पीछे कई सवाल छोड़े हैं, जो दर्शकों के मन में चल रहे हैं और ऐसे ही सवाल जुड़े हैं यामी गौतम के किरदार से जिसकी परतें अब धीरे-धीरे हट रही हैं।

    यामी गौतम का 'धुरंधर 2' में कैमियो

    आदित्य की धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम को लेकर काफी सस्पेंस बना था कि आखिर वो फिल्म के अगले पार्ट में होंगी या नहीं और आखिर ये सस्पेंस फिल्म की रिलीज के बाद खत्म हुआ। फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) में यामी गौतम (Yami Gautam) कैमियो करती दिखीं।

    Haq

    यामी के कैमियो की चर्चा खूब हुई है। फिल्म में यामी गौतम महज 30 सेकेंड से कम वक्त के लिए दिखाई दी हैं। फिल्म में यामी का एक ही डायलॉग है, लेकिन यामी के कैमियो की चर्चा खूब हो गई। हालांकि धुरंधर में यामी के किरदार का कनेक्शन असल में उन्हीं की एक फिल्म से जुड़ा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बीच राजी के रीमेक की चर्चा, Alia Bhatt का पत्ता काट Yami Gautam फिर निभाएंगी सहमत का किरदार?

    'हक' से जुड़ा यामी का 'धुरंधर' किरदार

    दरअसल फिल्म धुरंधर 2 में यामी गौतम ने जो कैमियो रोल किया है वो असल में उन्हीं की फिल्म के एक किरदार से जुड़ा है। धुरंधर 2 में यामी गौतम नर्स के किरदार में नजर आई हैं। यामी के किरदार का नाम शाजिया बानो दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यामी के इसी किरदार का नाम उनकी फिल्म का हक का है।

    Yami dhar 1

    जी हां, फिल्म हक में भी यामी ने शाजिया बानो (Shazia Bano) का किरदार निभाया था। साल 2025 में आई यामी गौतम की फिल्म हक (Haq) 1985 के ऐतिहासिक शाह बानो बेगम केस से प्रेरित थी। फिल्म में यामी ने शाजिया बानो का किरदार निभाया और उसी किरदार का नाम यामी ने धुरंधर 2 में किया है। अब इसे इत्तेफाक कहें या आदित्य धर का दिमाग, ये तो वही जानें, पर हां सच तो यही है।

    Haq 1

    आदित्य की पीक डिटेलिंग पर फिदा इंटरनेट

    यामी गौतम के इन दोनों किरदारों का एक ही नाम होना असल में इत्तेफाक नहीं बल्कि एक मार्केटिंग का हिस्सा भी है या फिर आप इसे आदित्य धर का जीनियस दिमाग भी कह सकते हैं। दरअसल फिल्म हक और धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में यामी के किरदारों का एक ही नाम होने के पीछे की कोई बड़ी वजह नहीं है।

    jasw

    सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनके मुताबिक फिल्म में यामी के किरदारों के नामों की समानता असल में आदित्य धर के जीनियस दिमाग की ही उपज है। जिस तरह उन्होंने उरी (Uri: The Surgical Strike) फिल्म में कृति कुल्हाड़ी (Kriti Kulhari) के पति के किरदार का नाम जसकीरत सिंह रांगी के नाम को धुरंधर में रणवीर (Ranveer Singh) के नाम पर रख दिया, ठीक वैसा ही यामी के किरदार के साथ भी हुआ है।

    jas

    आदित्य धर को पता है कि भले ही इन किरदारों की कोई फ्लैशबैक स्टोरी ना हो लेकिन मिले-जुले नाम लिखकर आदित्य ने दर्शकों के दिलों में उत्सकुकता पैदा कर दी और लोगों के मन में कई सवाल भी रह गए।

    ये साफ जाहिर करता है कि फिल्म के प्रमोशन मार्केटिंग के साथ किरदारों की उत्सकुता दर्शकों के बीच कैसे बढ़ानी, इसे आदित्य धर अच्छे से समझते हैं।

    यह भी पढ़ें- Aditya Dhar की बीवी का 'यमराज' की बहन के नाम से है कनेक्शन? Dhurandhar 2 एक्ट्रेस का खुलासा सुन रह जाएंगे दंग