Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 के बीच राजी के रीमेक की चर्चा, Alia Bhatt का पत्ता काट Yami Gautam फिर निभाएंगी सहमत का किरदार?

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 05:11 PM (IST)

    The Calling Sehmat के लेखक ने कहा कि यामी गौतम की बेस्ट परफॉर्मेंस आना अभी बाकी है। ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट की 'राजी' का बनेगा रीमेक?

    आलिया भट्ट की 'राजी' का बनेगा रीमेक?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच, लेखक हरिंदर सिक्का ने यामी गौतम के साथ फिल्म राजी (Raazi) के रीमेक की संभावना पर अपनी राय दी है। यह तब हुआ जब उन्होंने डायरेक्टर मेघना गुलजार द्वारा मुख्य किरदार को दिखाए जाने के तरीके पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

    क्या बनेगा राजी का रीमेक?

    हरिंदर की पोस्ट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'चलिए, सर, रीमेक बनाते हैं। यामी इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए पूरी तरह से काबिल कलाकार हैं। असली कहानी बिना किसी तोड़-मरोड़ या पक्षपात के हर किसी तक पहुंचनी चाहिए। हम GoFundMe कैंपेन में आपका साथ देंगे। कृपया इस पर विचार करें'।

    यह भी पढ़ें- 11 दिन बाद Dhurandhar 2 का नया वर्जन रिलीज, Aditya Dhar की 'पीक डिटेलिंग' में हुई थी गलती

    यामी को लेकर क्या बोले राइटर?

    इस पर लेखक ने जवाब दिया, 'सर, मुझे पैसों की जरूरत नहीं है। आप मेरा बैकग्राउंड चेक कर सकते हैं। लेकिन आपके ऑफर के लिए धन्यवाद। सच में, यामी एक बेहतरीन एक्टर हैं। उनका सबसे अच्छा काम अभी आना बाकी है। एक ने लिखा, 'शायद कोई रीमेक बनने वाला है'? इस पर राइटर ने जवाब दिया, 'कोई कमेंट नहीं'। लेखक के इस कमेंट से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है, हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

     

    मेघना गुलजार को चुनना मेरी गलती- हरिंदर कौर सिक्का

    Dhurandhar 2 के क्रेज के बीच सिक्का ने X पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सबसे पहले किताबों के एक ढेर की तस्वीर शेयर की। इन किताबों में 'एन इंडियन स्पाई इन पाकिस्तान', 'प्लॉट, लाइज एंड डिसीट: पुलवामा एंड बालाकोट', 'टेररिज्म एंड इनसर्जेंसी', 'कॉलिंग सहमत', 'मिशन ओवरसीज', 'द अनएंडिंग गेम' और 'द स्पाई क्रॉनिकल्स' जैसी किताबें शामिल थीं।

    खबरें और भी


    तस्वीर पर लिखा था, 'धुरंधर 2 ने आपको कहानी की एक झलक दिखाई थी। असली कहानी तो यहां से शुरू होती है। कॉलिंग सहमत (Raazi) दुनिया भर में जासूसी पर लिखी गई सबसे बेहतरीन किताबों में से एक है। यह सीमा पार पाकिस्तान की असलियत, बॉलीवुड में मौजूद दुश्मन ताकतों और देश के अंदर पंजाब में सक्रिय अपराधियों का पर्दाफाश करती है'।

     

    उन्होंने आगे कहा, "मेघना गुलजार को इस प्रोजेक्ट के लिए चुनना मेरी सबसे बड़ी भूल थी। साफ चेतावनियों के बावजूद, मैं यह अंदाज नहीं लगा पाया कि उनकी विचारधारा का झुकाव किस तरह कहानी की मुख्य पात्र की असली भावना को कमजोर कर देगा'।

    सुपरहिट रही थी राजी

    मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अभी तक लेखक की इन टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राजी (Raazi) 2018 में रिलीज हुई थी जिसमें आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल, जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म को क्रिटीक्स और दर्शकों ने खूब सराहा था और यह कमर्शियली भी सुपरहिट रही थी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता के बीच Shah Rukh के साथ पोज देते दिखे रणवीर सिंह, SRK की चुप्पी से नाराज थे फैंस!