Priyanka Chopra ने Dhurandhar 2 का किया रिव्यू, रणवीर के लिए लिखा एक शब्द; इस शख्स की जबरा फैन हुईं 'देसी गर्ल'
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'धुरंधर 2' का रिव्यू किया, जिसमें उन्होंने 'दोस्त' कहकर रणवीर सिंह की तारीफ एक शब्द में निपटा दी, लेकिन इस शख्स की सराहना ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने धुरंधर 2 का किया रिव्यू/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। इस फिल्म को अब तक कई सितारे देख चुके हैं और इस स्पाई थ्रिलर मूवी का रिव्यू भी कर चुके हैं। अब हाल ही में भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी है।
हालांकि, जहां उन्होंने अपने दोस्त रणवीर सिंह की तारीफ एक छोटे से वाक्य में निपटा दी, तो वहीं फिल्म से जुड़े एक शख्स के काम की 'देसी गर्ल' जबरा फैन हो गईं। कौन है वह शख्स जिसका काम प्रियंका चोपड़ा को बेहद पसंद आया? नीचे विस्तार से पढ़ें पूरी खबर:
प्रियंका चोपड़ा ने 'धुरंधर: द रिवेंज' का किया रिव्यू
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने के बाद इसका रिव्यू करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सराहनीय पोस्ट शेयर किया। देसी गर्ल ने 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए लिखा, "मुबारक हो मेरे दोस्त रणवीर सिंह।" इसके साथ ही प्रियंका ने अपनी पोस्ट में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी की भी जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को हॉलीवुड स्टार्स ने किया इग्नोर? 'देसी गर्ल' के खिलाफ साजिश रचने वालों की खुली पोल!
-1775043118530.jpg)
आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल
प्रियंका चोपड़ा ने जहां रणवीर सिंह की तारीफ बेहद कम शब्दों में की, तो वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की तारीफ करते हुए देसी गर्ल बिल्कुल नहीं थकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में अलग से आदित्य धर की सराहना करते हुए लिखा, "आदित्य, तुम एक मिशन के साथ आए हो। 'धुरंधर' में हर तरफ से शानदार खुलासे किए गए हैं। इतनी अद्भुत कलाकारी दिखाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"
खबरें और भी
रणवीर सिंह के साथ इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं प्रियंका
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती काफी पुरानी है। आपको बता दें कि देसी गर्ल और 'धुरंधर 2' एक्टर 'बाजीराव मस्तानी', 'दिल धड़कने दो' और 'गुंडे' जैसी कई सफल फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। हाल ही में वह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंची थीं। वहां से देसी गर्ल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंगर सेवा करती हुई दिखाई दे रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही इंडियन सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन एस. एस. राजामौली कर रहे हैं।