ऑस्कर 2026 में दिखा Priyanka Chopra का जलवा, व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में 'देसी गर्ल' ने लूटी महफिल
प्रियंका चोपड़ा ने इस साल भी अकादमी अवॉर्ड्स में अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने व्हाइट गाउन में अपने पति संग रेड कार्पेट पर शानदार ...और पढ़ें

98वें ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा और निक संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री (Image Credit - Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 98वें ऑस्कर अवॉर्ड (अकादमी अवॉर्ड) सेरेमनी में हर साल की तरह इस साल भी सितारों का जलवा देखने को मिला। एक बार फिर भारतीय टैलेंट को रिप्रेजेंट करते हुए ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से सबका दिल जीत लिया।
जैसे ही प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डाले रेड कार्पेट पर उतरीं, उनके ग्लैमरस अंदाज की चर्चा हर तरफ होने लगी। निक और प्रियंका की शानदार केमिस्ट्री ने इस शाम को और भी खास बना दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है।
प्रियंका ने अपने गाउन से लूटी महफिल

(Image Credit - Instagram)
इस खास मौके के लिए प्रियंका ने फेमस फैशन हाउस डायर के कस्टम डिजाइन की हुई व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन को चुना। यह गाउन उनको बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस लुक दे रहा थी। गाउन में दिया गया हाई-स्लिट और उस पर लगे फेदर डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट को और भी अट्रैक्टिव बना दिया। प्रियंका ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग स्टड इयररिंग्स से पूरा किया। वहीं, उन्होंने मेकअप को काफी सॉफ्ट और क्लासी रखा, जिससे उनका अंदाज और ग्रेसफुल नजर आया।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
अवॉर्ड शो में जाने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक छोटा सा वीडिया भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा, “हम ऑस्कर जा रहे हैं, यह बहुत एडवेंचर्स है।” वहीं, निक जोनस शार्प टेलर्ड सूट पहने इस वीडियो में मजाक करते हुए नजर आएं। उन्होंने कूल और फनी अंदाज में कहा, "मैं तो गोल्फ खेलने जा रहा हूं, पता नहीं तुम्हारा क्या प्लान है।"
खबरें और भी
तीसरी बार ऑस्कर पहुंची प्रियंका

(Image Credit - Instagram)
यह तीसरी बार है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह में शामिल हुई हैं। इससे पहले 2016 में उन्होंने यहां एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया था, जबकि 2017 में उनकी डिजाइनर ड्रेस भी काफी चर्चा में रही थी। इस बार ऑस्कर में प्रियंका के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, पॉल मेस्कल और ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे कई बड़े स्टार्स भी शामिल हुए।
कई सितारों ने ऑस्कर में लहारा अपना परचम
ऑस्कर के मंच पर भारतीय सितारों का दबदबा लगातार जारी रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी टैलेंट और अदाओं से सबका दिल जीत लिया। कुछ सालों पहले, दीपिका पादुकोण ने जब 95वें ऑस्कर में फिल्म 'आरआरआर' का सुपरहिट गाना 'नाटू नाटू' दुनिया के सामने प्रेजेंट किया, जिसमें इस गाने ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।