Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oscars 2026 Winners: माइकल बी जोर्डन और जेसी बकले के नाम ऑस्कर, 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' को मिले सबसे ज्यादा खिताब

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 09:06 AM (IST)

    Oscar 2026 Winners List: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स के विनर्स की लिस्ट सामने आ गई है। इस साल कौन बेस्ट फिल्म बनी और कौन बेस्ट एक्टर... जानिए य ...और पढ़ें

    ऑस्कर्स 2026 की विनर्स लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ऑस्कर्स 2026 की विनर्स लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर्स विनर्स की अनाउंसमेंट हो गई है। इस साल किस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड में बाजी मारी और कौन अवॉर्ड पाने से चूक गया... इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

    रविवार को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) का आयोजन हुआ। इस बार सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस पाकर सिनर्स (Sinners) ने इतिहास रचा।

    किसे मिले थे सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस?

    इस फिल्म को कुल 16 नॉमिनेशंस मिले थे, जबकि दूसरे सबसे ज्यादा नॉमिनेट होने वाली फिल्म वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another) थी जिसे 13 नॉमिनेशंस मिले थे। हालांकि, इस साल सबसे ज्यादा खिताब पाने वाली फिल्म वन बैटल आफ्टर अनअदर रही।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं भारत से ताल्लुक रखने वालीं Geeta Gandbhir? 2 फिल्मों ने Oscars 2026 के नॉमिनेशन में बनाई जगह

     

    ऑस्कर्स 2026 की फुल विनर्स लिस्ट

    • बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनअदर
    • बेस्ट एक्टर- माइकल बी जोर्डन (सिनर्स)
    • बेस्ट एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
    • बेस्ट डायरेक्टिंग- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
    • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (केपॉप डेमोन हंटर्स)
    • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू
    • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- सिनर्स
    • बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनअदर
    • बेस्ट साउंड- F1
    • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- लुडविग गोरांसन (सिनर्स)
    • बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म- मिस्टर नोबडी अगैंस्ट पुतिन
    • बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्प्टी रूम्स
    • बेस्ट विजुअल एफेक्ट- अवतार: फायर एंड ऐश
    • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकस्टाइन
    • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर (सिनर्स)
    • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
    • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- द सिंगर्स, टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा (जॉइन्ट विनर)
    • बेस्ट कास्टिंग- कसांड्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
    • बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकस्टाइन
    • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन- फ्रैंकस्टाइन
    • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
    • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- केपॉप डेमोन हंटर्स
    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मेडिगन (वेपंस)

    ऑस्कर्स 2026 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म वन बैटल आफ्टर अनअदर बनी। इसके बाद सिनर्स और फ्रैंकस्टाइन ने एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर जीत का परचम लहराया।

    यह भी पढ़ें- Oscars 2026 के रेड कारपेट पर छाईं Priyanka Chopra, पति निक जोनस के हाथ में बंधे 'कलावा' ने खींचा ध्यान