Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oscars 2026 के रेड कारपेट पर छाईं Priyanka Chopra, पति निक जोनस के हाथ में बंधे 'कलावा' ने खींचा ध्यान

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 08:13 AM (IST)

    Oscars 2026: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान निक की कलाई में बंधे कलावा ने सभी का ध्यान खींच लिया। ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ऑस्कर लुक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ऑस्कर लुक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. ऑस्कर्स 2026 में प्रियंका बनीं प्रेजेंटर

    2. बीवी को सपोर्ट करने पहुंचे निक जोनस

    3. निक जोनस ने कलाई में बांधा कलावा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स में अपने लुक से चार-चांद लगाए।

    रविवार को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 98वां एकेडमी अवॉर्ड होस्ट हुआ। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इस खूबसूरत इवेंट का हिस्सा रहे। पहली बार एक्ट्रेस अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। उन्होंने रेड कारपेट पर जैसे ही एंट्री ली, सभी की निगाहें उन पर ही टिकी रहीं।

    निक जोनस ने पहना कलावा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ऑस्कर्स से एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में फैंस का ध्यान निक की कलाई पर गया जिसमें उन्होंने कलावा (हिंदू संस्कृति में रक्षा सूत्र माना जाता है) पहना था।

    Priyanka Nick

    यह भी पढ़ें- Oscar 2026 में Priyanka Chopra की चमक, प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल'

    निक जोनस ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

    निक जोनस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया जो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान शुरू हुई चर्चा को लेकर जवाब है। दरअसल, ऐसी चर्चा थी कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान निक पानी पीने के लिए इवेंट से बाहर चले गए थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अगर आप मुझे ऑस्कर के बाहर पानी पीते हुए देखें, तो इसकी वजह यह है कि आज लॉस एंजिल्स में तापमान 85 डिग्री है।"

     

    प्रियंका और निक का ऑस्कर लुक

    बात करें लुक्स की तो प्रियंका चोपड़ा ने डियोर का व्हाइट स्ट्रैपलेस थाई हाई स्लिट गाउन पहना जिसे उन्होंने डायमंड और सफायर नेकलेस व ब्लैक हील्स से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया। उन्होंने इयररिंग छोड़, अपने बालों को खुले रखा और न्यूड मेकअप लगाया। वह ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं, निक जोनस क्लासिक वेलवेट डबल ब्रेस्टेड सूट में हैंडसम लग रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Oscars में 30 नॉमिनेशंस, ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लगाई झड़ी... अब बिकने वाला है 102 साल पुराना Warner Bros?

    खबरें और भी