'मैं गंदगी में नहीं...', बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड गईं Priyanka का नया खुलासा, इंड्स्ट्री 'डर्टी पॉलिटिक्स' पर कसा तंज!
अपनी एक्टिंग के बलबूते पर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में एक बार फिर से बॉलीवुड को लेकर ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना / फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा की वह अदाकारा हैं, जिन्होंने ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और लगातार एक के बाद एक हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। हालांकि, हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों से काफी दूरी बना ली है।
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से दूरी बनाकर हॉलीवुड फिल्मों को एक्सप्लोर करना उस समय शुरू किया था, जब वे हिंदी फिल्मों में अपने करियर के पीक पर थीं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों में अपने सफर के बारे में तो बात की ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड की 'डर्टी पॉलिटिक्स' पर बिना नाम लिए तंज कसा है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वे 'गंदगी' में नहीं रह सकतीं।
क्या प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को कहा 'गंदगी'?
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'नॉट स्किनी बट फैट' (Not Skinny But Fat) पॉडकास्ट में अपनी पहली फिल्म 'थमिझन' के बारे में बात की और अपने को-स्टार विजय की तारीफों के पुल बांधे। हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्होंने इंडिया के बाहर अवसर तलाशने का निर्णय अपने बॉलीवुड करियर में आने वाले चैलेंजेस के कारण लिया था? तो इस पर जवाब देते हुए प्रियंका ने बातों ही बातों में बॉलीवुड में होने वाली पॉलिटिक्स पर ताना मार दिया।
यह भी पढ़ें- जब हीरोइन बनी विलेन, Priyanka Chopra से लेकर तब्बू ने हीरो से ज्यादा बटोरी लाइमलाइट
प्रियंका चोपड़ा ने कहा,
"कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। हम सभी को संघर्षों का सामना करना पड़ता है। मैं वह इंसान नहीं हूं, जिसे गंदगी में रहना पसंद हो, क्योंकि फिर उसकी स्मेल (बदबू) की आदत पड़ जाती है। मुझे बदलाव में यकीन है। जब जिंदगी में मुश्किलें आएं, तो हम सब में वह काबिलियत होनी चाहिए कि हम खुद को संभालें, खुद पर से गंदगी साफ करें। कुछ समय के लिए उस दर्द को महसूस भी करें, लेकिन उसके बाद विश्वास के साथ आगे बढ़ें। मैंने अपने करियर में कई बार यह किया है।"
'सिर्फ ऐश्वर्या राय को देखा था'- प्रियंका चोपड़ा
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने इस पॉडकास्ट में यह भी बताया कि जब उन्होंने अमेरिकन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मूव करने के बारे में सोचा था, तो वहां पर बहुत ही कम ऐसे इंडियन स्टार्स थे, जो भारत को रिप्रेजेंट करते थे। उन्होंने कहा,
"अमेरिकन पॉप कल्चर में मैंने सिर्फ ऐश्वर्या राय और मिंडी कलिंग को ही देखा था। कुछ ही इंडियन और यहां तक कि मेल एक्टर्स थे, जो हॉलीवुड में काम करते थे। मैं यही जानने की कोशिश करती थी कि हमारी तरफ से कोई भी ऐसा रिप्रेजेंटेशन क्यों नहीं था। यही चीज मुझे सोचने पर मजबूर करती थी कि मैं कहां खड़ी हूं और मैं कहां से शुरू करूं। मैं और ज्यादा एक्सपेंड करना चाहती थी कि क्या संभावनाएं थीं, जैसा मैंने पहले भी बोला है कि मैं बहुत ही कॉम्पिटेटिव हूं।"
प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे 'हेड्स ऑफ स्पेस' के अलावा एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' से इंडियन फिल्मों में वापसी कर रही हैं, जिसमें उनकी जोड़ी सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएगी।
यह भी पढ़ें- Oscar 2026 में Priyanka Chopra की चमक, प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल'

