विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

US-Israel-Iran-War: युद्ध के बीच होलिका दहन पर Priyanka Chopra का संदेश, कहा- 'बुराई पर अच्छाई की जीत हो'

Published: Tue, 03 Mar 2026 12:00 PM (IST)

US-Israel-Iran-coflict: अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच प्रियंका चोपड़ा ने होलिका दहन पर शांति का संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

युद्ध के बीच प्रियंका का 'शांति मंत्र'

युद्ध के बीच प्रियंका का 'शांति मंत्र'

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा ने होलिका दहन पर शांति का संदेश दिया

  2. मिडिल ईस्ट में युद्ध से वैश्विक तनाव बढ़ा है

  3. दुबई में फंसे हैं कई सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। (US-ISRAEL-IRAN-WAR) अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच इस वक्त युद्ध छिड़ा हुआ है। युद्ध की स्थित के बीच इस वक्त पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत के बाद कोई इसका जश्न मना रहा है तो कोई इस पर छाती पीट रहा है।

वहीं बॉलीवुड से भी लगातार इस पर रिएक्शन आ रहे हैं। कई सितारों के परिवारवाले और जानने वाले मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट किया है।

युद्ध के बीच क्या बोलीं प्रियंका?

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध (Middle East war) के बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका ने होलिका दहन की तस्वीर शेयर की है।

pri

प्रियंका ने लिखा कि, 'इस वक्त पूरी दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है। ये सच में एक बेहद मुश्किल समय है और हालात काफी कठिनाई भरे हैं। लेकिन हमें रास्ता दिखाने का प्रकाश का अपना एक तरीका है। बस बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना है। #HolikaDahan।' अब प्रियंका के इस स्टेटमेंट के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में तनाव, दुबई में फंसीं Sonal Chauhan, PM मोदी से कहा- 'घर जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा'

pc wa

युद्ध के बीच दुबई में फंसे कई सितारे

वहीं चल रहे इस युद्ध के बीच कई सितारे इस वक्त दुबई में फंसे हुए हैं। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने खुद पीएम मोदी से गुहार लगाई थी कि कैसे भी करके वो उन्हें भारत वापस लाने का रास्ता मिले। इसके अलावा नरगिस फाखरी ने भी कहा कि, चल रहे युद्ध से वो रात को सो तक नहीं पा रही हैं।

sonal

वहीं इसके अलावा पंजाबी सिंगर एमी विर्क का परिवार भी इस वक्त मिडिल ईस्ट में फंसा हुआ है। उनकी बीवी और बच्चे वहीं फंसे हैं, ऐसे में एमी लगातार दुआएं कर रहे हैं। इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय जो कि दुबई में ही अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं, उन्होंने भी कहा कि ऐसी परिस्थित में कोई भ्रामक खबरें ना फैलाएं और ना ही पैनिक करें।

आपको बता दें कि 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर आयतोल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान (Iran Attack on israel) पर ये हमला अमेरिका (America) और इजरायल की तरफ से किया गया। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमला भी किया। अब धीरे-धीरे युद्ध के हालात और बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इजराइल-ईरान युद्ध: दुबई में फंसी अभिनेत्री सोनल चौहान, मैनपुरी में स्वजन परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।