Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिडिल ईस्ट में तनाव, दुबई में फंसीं Sonal Chauhan, PM मोदी से कहा- 'घर जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा'

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 11:08 AM (IST)

    US-Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) फंस गई हैं। उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार ...और पढ़ें

    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंसीं सोनाली चौहान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंसीं सोनाली चौहान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। US-Israel Strike In Iran: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। वह मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंस गई हैं।

    दरअसल, ईरान में US और इजरायल के स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में भी तनाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं। दुबई में भी हालात ठीक नहीं हैं।

    दुबई में फंसीं सोनल चौहान

    हाल ही में विष्णु मंचू ने दुबई में युद्ध के चलते बिगड़े हालात के बारे में बताया था। अब दुबई में फंसीं सोनल चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है। फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से इंडिया लौट पाने में असमर्थ हैं।

    सोनल ने मांगी पीएम मोदी से मदद

    सोनल चौहान ने इंस्टागाम के जरिए पीएम मोदी को एक मैसेज भेजा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे संकट के बीच फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सुरक्षित घर वापस जाने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं। मैं सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से किसी भी मदद और गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी।"

    Sonal Chauhan

    यह भी पढ़ें- 'ये 5 करोड़ रुपये लेने का तरीका नहीं...', Rajpal Yadav पर अभी भी लटकी है तलवार? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    विष्णु मंचू का परिवार भी खौफ में

    हालिया तनाव के बीच विष्णु मंचू भी अपने परिवार के पास दुबई गए और वहां से सोशल मीडिया पर मिसाइल का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि दुबई में उनका घर धमाकों की आवाज से हिल गया और परिवार डरा हुआ है। उन्होंने शांति की प्रार्थना की।

    खबरें और भी

    क्या है मामला?

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो गए हैं। इसका असर दुनियाभर की फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं जिसमें दुबई भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- दुबई में धमाकों की आवाज से हिला Vishnu Manchu का घर, डरी 7 साल की बेटी; US-Iran Conflict के बीच वीडियो जारी