Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ये 5 करोड़ रुपये लेने का तरीका नहीं...', Rajpal Yadav पर अभी भी लटकी है तलवार? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 08:57 AM (IST)

    Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस में जेल जाने को लेकर राजपाल यादव ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने बताया कि अभी भी उन पर तलवार लटकी है या नहीं। ...और पढ़ें

    राजपाल यादव ने जाहिर की अपनी नाराजगी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    राजपाल यादव ने जाहिर की अपनी नाराजगी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 15 साल पुराने लोन मामले में पहले वह जेल गए और फिर अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। 

    जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेक बाउंस केस को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जेल से निकलने के बाद इस मामले को लेकर क्या स्टेटस है, उन पर अभी भी खतरा है या नहीं!

    चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव

    54 साल के राजपाल यादव से जब पूछा गया कि क्या जेल से निकलने के बाद केस को लेकर क्या स्टेटस है और उनके सिर पर अभी भी कोई तलवार लटकी है? इस पर राजपाल ने इंस्टैंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में कहा, "तलवार न पहले लटकी थी, तलवार न अब लटकी है और ना कल लटकेगी। हम तलवार साथ में ही रखते हैं। हमारे पास कुछ भी न छिपाने के लिए है और ना कुछ बनाने के लिए। जिंदगी में जब खुछ छुपाना होता है ना तो बहुत कुछ बहाना होता है।"

    rajpal yadav

    राजपाल यादव ने मामले को लेकर जाहिर की नाराजगी

    राजपाल यादव ने आगे कहा, "आज मीडिया डिजिटल वर्ल्ड हो गया है। मैं कहां तक छुपाऊंगा सबसे। मैं पहले दिन से बोल रहा हूं, 12-13 साल से कि यह 5 करोड़ का मुकदमा है, उसके लिए मैं हाई कोर्ट से लेकर जहां जिसने बुलाया, वहां जाने को तैयार। लेकिन मैं यह बोल रहा हूं कि पब्लिक के बीच ये 5 करोड़ रुपये लेने का तरीका नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav ने पैप्स के सामने किया उछल-कूद, Akshay Kumar के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

    20 करोड़ में बनी थी राजपाल की पहली फिल्म

    राजपाल ने यह भी कहा, "5 करोड़ फिल्म के लिए लिया। फिल्म रिलीज होती, फिल्म डिस्ट्रीब्यूट होती है। फिल्म का टाइम फिल्म वाले डिसाइड करते हैं कि फिल्म तीन महीने बाद रिलीज होगी या दो महीने बाद लेकिन जब कोई नादान आदमी ऐसे नादानी में अपने तरीके से सब चीजें चलाने लगता है तो यह बंटाधार हो जाता है।

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म पर 20-22 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 

    यह भी पढ़ें- चेक बाउंस केस में Rajpal Yadav का शॉकिंग बयान, बोले- 'वो आदमी चाहता है मैं उसके पैरों पर...'