Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav ने पैप्स के सामने किया उछल-कूद, Akshay Kumar के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 11:43 AM (IST)

    Rajpal Yadav Debt Case: चेक बाउंस केस में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुए। इस दौरान उन्हें मस्ती करते हुए देखा गया। ...और पढ़ें

    9 करोड़ मामले में जेल से निकलने के बाद पहली बार दिखे राजपाल यादव। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    9 करोड़ मामले में जेल से निकलने के बाद पहली बार दिखे राजपाल यादव। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) 9 करोड़ कर्ज मामले में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब राजपाल जेल से बाहर हो गए हैं और पहली बार उन्हें पब्लिकली स्पॉट किया गया।

    तिहाड़ जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए थे और उसके बाद वह इंटरव्यूज के जरिए चेक बाउंस केस और सेलेब्स से मिली मदद के बारे में अपना रिएक्शन दे रहे थे।

    पैप्स के सामने राजपाल की उछल-कूद

    अब जेल से निकलने के बाद पहली बार राजपाल यादव पहली बार मुंबई में स्पॉट हुए। पैप्स के सामने उन्हें मस्ती करते हुए देखा गया। शुक्रवार को वह मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए। इवेंट में जाने से पहले अभिनेता ने पैप्स के साथ मस्ती की और 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa) में अपना आइकॉनिक सीन रीक्रिएट किया।

    अपनी वैनिटी से निकलते ही मस्ती के मूड में राजपाल यादव ने पहले पैप्स के सामने उछल-कूद किया और फिर 'भूल भुलैया' में 'छोटा पंडित' के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस?

    राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन दिया था जिसे न चुका पाने के चलते उन पर केस हुआ था। 5 करोड़ ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये हो गया। फरवरी के पहले वीक में ही पैसे न चुका पाने के लिए उन्होंने खुद को सरेंडर कर दिया था। मगर 10 दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई।

    यह भी पढ़ें- 12 दिन की जेल... फिर भतीजी की शादी, काम पर लौटे Rajpal Yadav हुए इमोशनल; भावुक होकर सुनाई दास्तां

    खबरें और भी

    राजपाल यादव की आगामी फिल्में

    राजपाल यादव के पास फिल्मों और सीरीज की कमी नहीं है। ऐसी चर्चा है कि सोनू सूद से लेकर अजय देवगन तक ने उनकी मदद के लिए फिल्म ऑफर की है। फिलहाल, वह अक्षय कुमार के साथ दो फिल्में कर रहे हैं जिसमें से एक भूत बंगला (Bhoot Bangla) है। इसके अलावा वह 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- जेल में बंद Rajpal Yadav, गुरुकुल के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर की थी मदद; अब नाराज छात्रों को मनाएंगे 'छोटा पंडित'