Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hera Pheri 3 के फैंस को गहरा झटका! इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी फिल्म; डायरेक्टर ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 07:55 PM (IST)

    हेरा फेरी 3 की रिलीज पर संकट गहरा गया है, क्योंकि इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं होगी। निर्देशक प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि फिल्म कई कानूनी और कॉपी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हेरा फेरी 3 की शूटिंग इस साल नहीं होगी शुरू

    2. प्रियदर्शन ने कानूनी और कॉपीराइट विवादों का खुलासा किया

    3. कोर्ट में चल रहा है मामला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मच अवेटेड फिल्मों में से एक 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri ) के रिलीज के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस फिल्म से परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की मशहूर तिकड़ी बाबू राव, राजू और श्याम के किरदारों में वापसी कर रही है। फिल्म कई कानूनी मुश्किलों में फंस गई, लेकिन बुरी खबर यहीं खत्म नहीं होती। अब इसको लेकर एक और अपडेट सामने आया है।

    किन मामलों में फंसी फिल्म?

    खबर है कि फिल्म की शूटिंग इस साल भी शुरू नहीं होगी। प्रियदर्शन ने ई टाइम्स से बात करते हुए फिल्म की समय-सीमा समेत कई मामलों पर स्पष्टीकरण दिया। प्रियदर्शन ने कहा- “इस मामले में बहुत सारे कॉम्पलीकेशन्स हैं। पार्ट 3 की अनाउंसमेंट होने के बाद कुछ लोगों ने फिल्म के अधिकार अपने पास बताए, जबकि कुछ ने म्यूजिक राइट्स उनके पास होने का दावा किया। यहां तक कि भूषण (कुमार) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा कि तीसरे पार्ट का म्यूजिक उनके लेबल का है। इसलिए कई कॉम्पलिकेशन्स हैं जिन्हें सुलझाना जरूरी है। तभी हम तीसरे पार्ट को लाने के बारे में सोच सकते है।”

    Hera Pheri (4)

    यह भी पढ़ें- 'कछुआ छाप अगरबत्ती...', अक्षय कुमार संग विवाद पर परेश रावल का बयान, बताया- क्यों डिजास्टर होगी हेरा फेरी 3

    प्रियदर्शन से जब आगे पूछा गया कि क्या मूवी फिर इस साल फ्लोर पर आ सकती है। इस पर उन्होंने जवाब दिया- 'बिल्कुल नहीं।'

    कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?

    खबरों के मुताबिक, इस तरह की बातें तब उत्पन्न हुई जब निर्माता जीपी विजयकुमार ने मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दावा किया कि इस फ्रैंचाइजी का कॉपीराइट निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं बल्कि उनकी चेन्नई स्थित कंपनी सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के पास है। कंपनी का कहना है कि उसने पहले मूल मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग और उसके हिंदी रीमेक हेरा फेरी के अधिकार खरीदे थे, जो हेरा फेरी 3 नामक तीसरी किस्त पर उसके दावे का कानूनी आधार है।

    यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 पर फिर से लगेगा ग्रहण? साउथ के निर्माता ने इस कारण खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    खबरें और भी