विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hera Pheri 3 पर फिर से लगेगा ग्रहण? साउथ के निर्माता ने इस कारण खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Published: Sat, 07 Feb 2026 01:16 PM (IST)

अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी-3' का दर्शक एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि,एक बार फिर ...और पढ़ें

हेरा फेरी 3 बनने से पहले ही मुसीबतों से घिरी अक्षय की फिल्म/ फोटो- Instagram

हेरा फेरी 3 बनने से पहले ही मुसीबतों से घिरी अक्षय की फिल्म/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी-3' की जब से घोषणा हुई है, यह फिल्म लगातार किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसती ही जा रही है।

साल 2025 में परेश रावल ने यह कॉमेडी फ्रेंचाइजी छोड़ने का फैसला किया था, क्योंकि रिपोर्ट्स की मानें तो वह कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों से खुश नहीं थे। हालांकि, जैसे-तैसे सुलह हुई और वह फिल्म करने के लिए राजी हो गए। लेकिन अब एक बार फिर से 'हेरा फेरी-3' पर मुसीबत आ पड़ी है। साउथ के एक निर्माता ने राइट्स को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। क्या है यह पूरा मामला, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

एक पार्ट बनाने का मिला था अधिकार

बार एंड बेंच की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड' ने मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने बताया कि फिरोज नाडियाडवाला के पास 1989 में रिलीज हुई 'रामजी राव स्पीकिंग' के हिंदी रीमेक का सिर्फ पहला पार्ट 'हेरा फेरी' बनाने की अथॉरिटीथी, जिसे प्रियदर्शन ने साल 2000 में डायरेक्ट किया था। हालांकि, नाडियाडवाला ने साल 2006 में इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' बनाया और अब फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के राइट्स अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं।

यह भी पढ़ें- 'कछुआ छाप अगरबत्ती...', अक्षय कुमार संग विवाद पर परेश रावल का बयान, बताया- क्यों डिजास्टर होगी हेरा फेरी 3

सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी, जीपी विजय कुमार ने एचटी सिटी (HT City) से बात करते हुए कहा, "मैंने साल 2022 में 'रामजी राव' के ओरिजिनल निर्माता आदित्य फिल्म्स से 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के सारे राइट्स खरीदे थे। उन्होंने ही मुझे यह बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला के पास बस एक ही 'हेरा फेरी' बनाने के राइट्स थे, लेकिन उन्होंने उसका सीक्वल भी बना दिया। उनके पास किसी भी कैरेक्टर का इस्तेमाल करने या सीक्वल और प्रीक्वल बनाने का अधिकार नहीं है।"

phir hera pheri

'नाडियाडवाला ने धोखाधड़ी की है'

जीपी विजय कुमार से जब यह पूछा गया कि उन्होंने 'फिर हेरा फेरी' के वक्त कोई एक्शन क्यों नहीं लिया? तो उन्होंने कहा,

"क्योंकि पहली फिल्म प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी, जिनके हम काफी करीब हैं। दूसरा पार्ट नीरज वोरा ने बनाया था, उस समय कॉपीराइट होल्डर्स को यह नहीं समझ आया कि हुआ क्या। ओरिजिनल निर्माता और मुझे यह बात काफी समय के बाद समझ आई कि नाडियाडवाला ने धोखाधड़ी की है। उस समय हमने बस यही सोचा कि जो हो गया, वह हो गया।"

hera pheri 22

अक्षय कुमार के जरिए मेकर्स को लगा पता

जीपी विजय कुमार ने बताया, "हमने यह सोचा था कि हम अगला वर्जन हिंदी में बना लेंगे। उसके लिए हमने अक्षय कुमार को ही अप्रोच किया था, लेकिन तभी हमें यह पता चला कि फिरोज नाडियाडवाला ने राइट्स अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं। हमने नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेजा था। मेरे पास कोर्ट जाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था।"

यह भी पढ़ें- बाबूराव का किरदार मेरे लिए बोझ... Paresh Rawal ने अपने आईकॉनिक रोल के बारे में क्यों कहा ऐसा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।