विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कछुआ छाप अगरबत्ती...', अक्षय कुमार संग विवाद पर परेश रावल का बयान, बताया- क्यों डिजास्टर होगी हेरा फेरी 3

Published: Thu, 29 Jan 2026 09:52 AM (IST)

हेरा फेरी प्रियदर्शन की क्लासिक कल्ट कॉमेडी में गिनी जाती है। फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी का लोग बेसब्री से इंतजार ...और पढ़ें

हेरा फेरी 3 और अक्षय कुमार संग विवाद पर बोले परेश रावल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

हेरा फेरी 3 और अक्षय कुमार संग विवाद पर बोले परेश रावल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेरा फेरी 3 की अनाउंसमेंट तीन साल पहले ही हो गई थी। मगर इसकी शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। फिल्मी गलियारों में हेरा फेरी 3 के विवादों की सुगबुगाहट है।

कभी परेश रावल के फिल्म छोड़ने की बात आई तो कभी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के 25 करोड़ के नोटिस का विवाद पनपा। अब परेश ने फिल्म और अक्षय संग विवाद पर अपना रिएक्शन दिया।

क्यों अटकी है हेरा फेरी 3?

हेरा फेरी 3 इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। साल 2024 में ही परेश ने फिल्म से किनारा कर लिया था। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह फिल्म छोड़ रहे हैं। मगर बाद में उन्होंने कहा कि वह फिर से हेरा फेरी 3 का हिस्सा बन गए हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अक्षय ने परेश को 25 करोड़ का नोटिस भेजा है।

अक्षय संग विवाद पर परेश रावल का बयान

अब लवारी शो में परेश रावल ने इन विवादों पर रिएक्शन दिया है। पहले उन्होंने अक्षय कुमार संग विवाद के रिपोर्ट्स पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "यह सब जो बीच में हुआ कि अक्षय कुमार ने मुझ पर 25 करोड़ रुपये का केस किया है, वह सब ठीक है यार, यह कछुआ छाप अगरबत्ती जैसा है।" परेश का कहना है कि फिल्म में देरी की वजह अक्षय और मेकर्स के बीच टेक्निकल इश्यू है। 

यह भी पढ़ें- 'गलत समझा गया मकसद', एआर रहमान के समर्थन में उतरे परेश रावल

hera pheri 3

क्यों डिजास्टर होगी हेरा फेरी 3?

परेश रावल ने यह भी कहा कि अभी तक उन्होंने हेरा फेरी 3 को साइन नहीं किया है। जब अक्षय और मेकर्स के बीच मामला सुलझ जाएगा, तब वह फिल्म साइन कर देंगे। यही नहीं, उनका कहना है कि बिना बाबूराव (परेश का कैरेक्टर) के हेरा फेरी 3 डिजास्टर होगी। बकौल अभिनेता, "लेकिन थोड़ी बेझिझक होकर कह रहा हूं कि अगर वे बाबू राव के बिना हेरा फेरी बनाने का आइडिया लेकर आगे बढ़ते हैं तो यह एक डिजास्टर होगा।"

यह भी पढ़ें- Paresh Rawal ने शख्स के सिर पर मारा पत्थर, ऑडियंस पर भी किया अटैक, बोले- 'गुस्सा आता है जब आपको...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।