Akshay Kumar इस वेब सीरीज से OTT की दुनिया में रखेंगे कदम, 7 साल से रुकी स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम!
अक्षय कुमार ने फिल्मी पर्दे से लेकर ओटीटी और टीवी की दुनिया में खूब धूम मचाई हैं। उनकी कई फिल्में तो हम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख चुके हैं, लेकिन अब जल् ...और पढ़ें
-1769601433935_m.webp)
अक्षय कुमार करेंगे वेब सीरीज की शूटिंग री-स्टार्ट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। ओटीटी की दुनिया में एक्टर्स का रुझान बढ़ रहा है। बॉबी देओल से लेकर शाहिद कपूर, अजय देवगन, सनी देओल जैसे सितारे फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल की दुनिया में भी लगातार एक्टिव हैं। ओटीटी पर स्टार्स सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि 7 से 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज भी कर रहे हैं।
कई सितारों के बाद अब अक्षय कुमार भी अपनी पहली वेब सीरीज करने के लिए लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनकी OTT पर कई फिल्में तो आईं, लेकिन अब खिलाड़ी कुमार की 7 साल से रुकी वेब सीरीज पर भी काम शुरू हो गया है।
इस वेब सीरीज की 7 साल पहले की थी घोषणा
कोरोना काल में जब डिजिटल प्लेटफॉर्म तेजी से अपना पैर पसार रहा था, तब उसी समय अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से अभिनेता अक्षय कुमार के साथ वेब सीरीज 'द एंड' बनाने की घोषणा हुई थी। ये घोषणा अमेजन प्राइम वीडियो (Prime video)ने साल 2019 में की थी। उसके बाद कोरोना महामारी आई, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अजय देवगन और रवीना टंडन समेत कई बड़े सितारों की वेब सीरीज असफल हुई।
यह भी पढ़ें- Karisma Kapoor संग 34 साल पुराने गाने पर झूमके नाचे अक्षय कुमार, वायरल हुआ डांस वीडियो
इस दौरान अक्षय कुमार की सीरीज 'द एंड' पर भी काम रुक गया। खबरें आईं कि इस शो को ठंडे बस्ते में डाला जा चुका है। हालांकि, शो के निर्माता विक्रम मल्होत्रा की माने तो इस शो पर काम बंद नहीं हुआ है, बल्कि शो को नई दिशा में तैयार किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट लिखने में लग रहा है थोड़ा समय
'द एंड' वेब सीरीज के निर्माता विक्रम बताते हैं, "यह प्रोजेक्ट बिल्कुल भी नहीं बंद हुआ है। जैसे कि अमेजन प्राइम वीडियो ने भी कहा है कि उस प्रोजेक्ट को लिखने में थोड़ा समय लग रहा है। हमने उसे एक नई दिशा दी है, नए निर्देशन में बनेगी। समय के साथ दर्शकों की पसंद बदलती रहती है, उस हिसाब से हम शो की कहानी में भी बदलाव कर रहे हैं। इसलिए हमें थोड़ा समय लग रहा है।"
खबरें और भी
अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ साल फिल्मों के मायने से काफी अच्छे साबित नहीं हुए हैं। हालांकि, साल 2026 में वह बड़ी तैयारी के साथ आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' जहां इस साल रिलीज होगी, तो वहीं वेब सीरीज की शूटिंग भी वह जल्द ही शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा टीवी पर उनका नया शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' दस्तक देने के लिए तैयार है, जो 27 जनवरी 2026 से दस्तक देने के लिए तैयार है।