'मेरे साइड का बिस्तर गीला...'Akshay Kumar से नाराजगी जताने के लिए ट्विंकल के पास है सीक्रेट ट्रिक
अक्षय कुमार लंबे समय बाद टीवी पर 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शो के होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में जारी हुए प्रोमो में रितेश देशमुख और जेनेलिया ...और पढ़ें
-1769001802738_m.webp)
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय एक लंबे समय बाद टीवी पर होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। एक्टर रियलिटी टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नजर आएंगे। इसके एपिसोड में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगेगा क्योंकि इसमें अक्षय कुमार अपने ह्यूमर का जबरदस्त तड़का लगाते नजर आएंगे।
इसके लेटेस्ट प्रोमो में इसकी एक झलक देखने को मिली। प्रोमो में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा को गेस्ट के तौर पर देखा गया। इस दौरान अक्षय रितेश के साथ बीवियों की हरकत पर बात करते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने ली ऑटो ड्राइवर के ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी, मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
अक्षय कुमार ने रितेश से किया सवाल
प्रोमो की शुरुआत अक्षय के रितेश के बीच बातचीत से होती है। अक्षय कुमार रितेश से पूछते हैं, “तेरी शादी को कितने साल हुए हैं?” जवाब में रितेश बताते हैं कि उन्होंने जेनेलिया को 10 साल तक डेट किया और उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं। अक्षय आगे कहते हैं कि उनकी शादी को 25 साल हो गए हैं इसलिए माफी मांगना सीख लो। जेनेलिया मजाक में कहती हैं, “ये (रितेश) सॉरी देशमुख हैं।”
View this post on Instagram
नाराज होने पर क्या करती हैं ट्विंकल
इसके बाद अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल की एक जबरदस्त आदत के बारे में बताते हैं जिसके सभी का हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाता है। अक्षय बताते हैं कि उन्हें एक खास इशारे से पता लग जाता है कि ट्विंकल उनसे गुस्सा हैं। अक्षय ने कहा- "मेरी बीवी का अलग है। मेरी बीवी जब मुझे गुस्सा होती है मुझे पता है कब पता चलता है? जब मैं सोने जाता हूं। क्योंकि जब मैं सोने जाता हूं, मेरी साइड का जो बिस्तर है वो गीला होता है क्योंकि उसने पानी डाला होता है।''
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने ठुकरा दी इस दिग्गज की बायोपिक, 41 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए थे 170 करोड़