Karisma Kapoor संग 34 साल पुराने गाने पर झूमके नाचे अक्षय कुमार, वायरल हुआ डांस वीडियो
सुपरस्टार अक्षय कुमार का नया रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शुरू हो गया है। इस शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्की अभिनेत्री करिश् ...और पढ़ें

करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
वायरल हुआ अक्की-करिश्मा का डांस वीडियो
90s के इस गाने पर नाचे दोनों कलाकार
अक्षय का नया शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का लेटेस्ट रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का आगाज हुआ है। इस शो को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, मौनी रॉय, आयशा खान और संगीतकार अनु मलिक 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में पहुंचे हैं।
अक्की के इस रियलिटी शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर 90s एक पॉपुलर सॉन्ग पर डांस करते दिख रहे हैं। आलम ये है कि इनका ये वीडियो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ अक्की और करिश्मा का वीडियो
सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जोकि (Wheel of Fortune) 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो है, जिसमें करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार मटरगश्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय कहते हैं-
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Wheel Of Fortune: 4 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे Akshay Kumar, सामने आया पहला वीडियो
सबको बता दूं कि करिश्मा मेरी पहली हीरोइन रही हैं, जिनके साथ मैंने पहली फिल्म और पहला गाना किया। इसके बाद अक्की और करिश्मा 1992 में आई अपनी फिल्म दीदार के टाइटल सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं। 34 साल पुराने गाने पर इन दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक रही, जिसकी वजह से अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें और भी

फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि सिर्फ दीदार ही नहीं बल्कि अन्य कई फिल्मों में भी अक्षय और करिश्मा एक साथ नजर आ चुके हैं, जिनमें दिल तो पागल, जानवर, मेरे जीवन साथी, एक रिश्ता और हां मैने प्यार किया है जैसी कल्ट मूवीज के नाम शामिल हैं।
टीवी पर अक्की की वापसी
फिल्मों में सफलता का विगुल बजाने वाले अक्षय कुमार अब लंबे समय बाद टीवी पर 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के जरिए बतौर होस्ट वापसी कर चुके हैं। बता दें कि उनका ये रियलिटी शो अमेरिका के पॉपुलर गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का हिंदी संस्करण है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को पहेलियों को हल करने के बाद जीतने पर नकद इनाम दिया जाता है।