Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेल से बाहर आने के बाद Rajpal Yadav ने किया नई पारी का एलान, कमाई के लिए शुरू किया ये काम

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 05:52 PM (IST)

    राजपाल यादव (Rajpal Yadav) जेल से बाहर आने के बाद नई पारी शुरू कर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में रहे एक्टर ने अब अक्षय कुमार के साथ 'भूत ...और पढ़ें

    राजपाल यादव ने शुरू किया अपने यूट्यूब चैनल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    राजपाल यादव ने शुरू किया अपने यूट्यूब चैनल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर जेल गए थे। एक्टर ने 5 करोड़ का कर्ज लिया था जिसको वो समय से चुका नहीं पाए और ब्याज बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया। मामला लंबे समय से चला आ रहा था और अंततः एक्टर ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। ये सारा मामला 2010 में उनकी पहली निर्देशित फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है जिसकी असफलता के बाद वो कर्जे में चले गए थे।

    क्या है एक्टर का आगे का प्लान?

    16 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। एक्टर अपने भतीजी की शादी में शामिल होना चाहते थे। वहीं अब जेल से आने के बाद ऐसा लग रहा है कि एक्टर एक नई राह निकल चुके हैं। एक तरफ जहां वो अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की तैयारी में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर एक्टर ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू करने का मन बना लिया है। इसकी घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में की।

    Rajpal (4)

    यह भी पढ़ें- जेल में बंद Rajpal Yadav, गुरुकुल के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर की थी मदद; अब नाराज छात्रों को मनाएंगे 'छोटा पंडित'

    लंबे समय से था इंतजार

    एक नए वीडियो में राजपाल ने कहा, "बहुत दिनों से तैयारी कर रहा था एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए। वो घड़ी आ गई है। आपका आशीर्वाद चाहिए मेरा आज से यूट्यूब चैनल लॉन्च हो रहा है। मेरे चैनल का नाम है राजपाल नौरंग यादव है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

    उन्होंने आगे कहा कि चैनल का मिशन है, "बच्चे, बूढ़े, नौजवान, सबको एक समान मनोरंजन मिलेगा। आप सभी स्वस्थ और खुश रहें। यह चैनल आपका है, कृपया इसका आनंद लें। कृपया इसे शेयर और सब्सक्राइब भी करें।"

    इन फिल्मों में दिखा चुके हैं एक्टिंग का जलवा

    अपने पहले यूट्यूब वीडियो में, राजपाल ने वही क्लिप शेयर की है और इसके साथ कुछ और लाइन्स जोड़ी हैं। एक्टर ने कहा कि इस चैनल पर वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का अपडेट देते रहेंगे। उन्हें मुझसे शादी करोगी, वक्त, फिर हेरा फेरी, पार्टनर, भूल भुलैया, हंगामा और चुप चुप के जैसी फिल्मों के लिए जाने जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav ने पैप्स के सामने किया उछल-कूद, Akshay Kumar के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर