प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने वाले ट्वीट को Swara Bhaskar ने बताया फर्जी, कहा- 'मैं खुद विवाद खड़ा कर...'
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने वाले एक वायरल ट्वीट को फर्जी बताया है। यह ट्वीट 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जेवियर बार्डेम के ' ...और पढ़ें
-1773903772021_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) में स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम ने मंच से 'नो टू वॉर एंड फ्री फिलिस्तीन'का नारा लगाया था। ये गाजा में जारी संघर्ष के खिलाफ एक आवाज थी जो उन्होंने इंटरनेशनल मंच से उठाने की कोशिश की।
स्वरा भास्कर ने की प्रियंका की आलोचना?
यह घटना बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म प्रस्तुत करते समय हुई, इस दौरान उनके साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी मंच पर मौजूद थीं। हालांकि प्रियंका ने बिना कुछ बोले मुस्कुरा कर सिर हिलाया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था कि स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने प्रियंका चोपड़ा की इस पर आलोचना की है।

ये पोस्ट देखते ही देखते अचानक से वायरल होने लगी। स्वरा ने बताया कि जो ट्वीट वायरल हो रहा है वो फेक है और उन्होंने ऐसा कुछ पोस्ट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बीच इस Romantic Film ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, वैलेंटाइन वीक में छप्परफाड़ कमाई
बुधवार को स्वरा ने X पर इस मामले में सफाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ उस पोस्ट की तस्वीर भी शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी और जिसमें प्रियंका के हाल ही में हुए ऑस्कर 2026 में शामिल होने पर उनकी प्रतिक्रिया को प्रियंका से जोड़ा जा रहा था।
So apparently, Sanghis have created this fake tweet & are circulating it to mock me. Ajeeb desperation hai. I’m capable of generating my own controversies guys, you don’t have to implant me in other people’s news.. I mean I know you guys are OBSESSED with me but.. I’ll give you… pic.twitter.com/JTsASVeA3X
— Swara Bhasker (@ReallySwara) March 18, 2026
स्वरा ने नहीं किया था ट्वीट?
अपनी बात स्पष्ट करते हुए स्वरा ने लिखा, “लगता है संघियों ने यह फर्जी ट्वीट बनाया है और मुझे चिढ़ाने के लिए इसे फैला रहे हैं। अजीब बेताबी है। मैं खुद विवाद खड़ा कर सकती हूं दोस्तों, आपको मुझे दूसरों की खबरों में शामिल करने की जरूरत नहीं है। मेरा मतलब है, मुझे पता है आप लोग मेरे दीवाने हैं, लेकिन मैं आपको मसाला तो दूंगी ही ना! तो हां... मेरा यह कथित ट्वीट फर्जी है!”
स्वरा ने आगे कहा- कोई बात नहीं कि आप दूसरों को बेवकूफ बनाने के लिए कितने ही फेक ट्वीट क्यों न कर लें, सच्चाई एक दिन सामने आ ही जाती है। इसके बाद आपको वो सब झेलना पड़ेगा जो आप डिजर्व करते हैं।
खबरें और भी
इस टीवी शो में आए थे नजर
स्वरा को आखिरी बार अपने पति और पॉलिटिशियन फहद अहमद के साथ पति-पत्नी और पंगा में देखा गया था। इस शो पर रियल लाइफ सेलेब्रिटी कुछ टास्क करते नजर आए थे। इसके अलावा वो बहुत जल्द मिसेज फलानी मूवी में नजर आने वाली हैं।