Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra को हॉलीवुड स्टार्स ने किया इग्नोर? 'देसी गर्ल' के खिलाफ साजिश रचने वालों की खुली पोल!

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 01:19 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें हॉलीवुड स्टार्स का उन्हें इग्नोर करते हुए देखा गया था। ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड स्टार्स ने किया इग्नोर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड स्टार्स ने किया इग्नोर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें दावा किया जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को हॉलीवुड स्टार्स ने इग्नोर किया है। 

    दरअसल, प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी के इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नजर आए। इसी इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसे देख दावा किया जा रहा था कि हॉलीवुड स्टार्स उन्हें इग्नोर कर रहे हैं।

    प्रियंका को हॉलीवुड स्टार्स ने किया इग्नोर?

    इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा गया कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार्स दुआ लिपा (Dua Lipa), जेक जिलनहॉल (Jake Gyllenhaal), Liu Yifei और ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) के साथ पोज दे रही थीं। इस दौरान दुआ समेत स्टार्स ने उन्हें इग्नोर किया।

    मगर अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका को इग्नोर करने वाले दावा की सच्चाई सामने आई है। वीडियो में इनसाइड क्लिप्स शेयर किए गए हैं, जिसमें देसी गर्ल ऐनी हैथवे, दुआ लिपा और बाकी स्टार्स के साथ खुलकर बात कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- ऑस्कर 2026 में दिखा Priyanka Chopra का जलवा, व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में 'देसी गर्ल' ने लूटी महफिल

    क्या है प्रियंका चोपड़ा के वीडियो की सच्चाई?

    वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "मिलान में बुलगारी एक्लेक्टिका के लॉन्च इवेंट में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बेवजह की ऑनलाइन चर्चाओं का केंद्र बन गईं। जहां कुछ नेटिजन्स ने यह नैरेटिव बनाने की कोशिश की कि उन्हें इग्नोर किया जा रहा है या वह बहुत ज्यादा कोशिश कर रही हैं, वहीं इवेंट के असली पल एक बिल्कुल ही अलग कहानी बयां करते हैं।"

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by The Page of Chaos (@thepageofchaos)

    प्रियंका के खिलाफ चल रही नेगेटिविटी को लेकर कहा गया, "गर्मजोशी भरी बातचीत से लेकर सच्ची हंसी और मेल-जोल तक, प्रियंका पूरे समय साफ तौर पर सबसे जुड़ी हुई और सबका स्वागत करती नजर आईं। यह बस यही दिखाता है कि सोशल मीडिया कितनी तेजी से असलियत को तोड़-मरोड़कर नकारात्मकता में बदल सकता है। कभी-कभी, ऑनलाइन राय सच्चाई को छुपा देती है।"

    यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने वाले ट्वीट को Swara Bhaskar ने बताया फर्जी, कहा- 'मैं खुद विवाद खड़ा कर...'