'बड़े दुख की बात...' Dhurandhar 2 की सफलता पर बोले मिथुन चक्रवर्ती, बंगाल फाइल्स रिलीज न होने पर जताई नाराजगी
मिथुन चक्रवर्ती ने 'धुरंधर 2' को प्रोपेगैंडा कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर 'धुरंधर 2' को रिलीज के बाद आलोचना मिल रही है, त ...और पढ़ें
-1775042449869_m.webp)
धुरंधर 2 की सफलता पर क्या बोले मिथुन (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इस बीच फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी भी कई नहीं है। आए दिन कोई न कोई एक्टर इसकी आलोचना करते हुए कुछ आपत्तिजनक बयान देते रहते हैं। बीते दिनों साउथ एक्टर प्रकाश राज ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताया था अब इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी शामिल हो चुके हैं।
धुरंधर 2 पर क्या बोले मिथुन?
दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रणवीर सिंह की फिल्म को प्रोपेगैंडा कहने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मिथुन ने कहा कि साल 2025 में मेरी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को रिलीज नहीं होने दिया तो 'धुरंधर 2' को भी रिलीज नहीं किया जाना चाहिए था। अब रिलीज के बाद इसे प्रोपेगैंडा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने साउथ की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर को कर दिया खल्लास, कमाई के रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
आईएएनएस से बात करते हुए मिथुन ने कहा, "द बंगाल फाइल्स को रिलीज होने नहीं दिया, इससे बड़ी क्या बात करेंगे? अब धुरंधर को भी प्रोपेगैंडा कहते हैं, तो धुरंधर को भी रोक लेते ना? धुरंधर रिलीज हुई, और अब आप कहते हो कि प्रोपेगैंडा है। लेकिन द बंगाल फाइल्स को रिलीज तक नहीं होने दिया। उसके खिलाफ में जाके, फिल्म को बंगाल में ही रिलीज नहीं होने दिया। इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है?"
IANS Exclusive
— IANS (@ians_india) April 1, 2026
Kolkata, West Bengal: On the film Dhurandhar 2, BJP leader Mithun Chakraborty says, "You did not allow Bengal Files to be released here. What bigger issue will you talk about than this? Yet, you are calling Dhurandhar propaganda. Then why didn’t you stop… pic.twitter.com/00OgfJ8y8L
एक्टर ने की फिल्म की तारीफ
उन्होंने आगे कहा कि 'द बंगाल फाइल्स' नोआखली नरसंहार पर आधारित है, जो कोई हाल की घटना नहीं है बल्कि स्वतंत्रता से पहले घटी घटना है, फिर भी फिल्म को रिलीज करने की अनुमति नहीं दी गई। धुरंधर 2 का बचाव करते हुए मिथुन ने कहा "तो दादागिरी, जो बोलना है बोलिए लेकिन धुरंधर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतने लोगों ने पिक्चर देखी होगी तब ना। हर संप्रदाय के लोगों ने देखी है, तारीफ की है, और दो-तीन बार देखने के बाद ही पिक्चर का ये बिजनेस होता है।"
धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 899.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कमाल जारी है।