साउथ में संघर्ष कर रही है Dhurandhar 2, कन्नड़ में शो हुए बंद; तमिल-तेलुगु की कमाई पर भी पड़ा असर
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1435.41 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म हिंदी बेल्ट में शानदार प्रदर्शन कर ...और पढ़ें
-1775039991059_m.webp)
धुरंधर 2 कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह ने अंडरकवर एजेंट हमजा अली का रोल निभाया है जो लियारी पर कब्जा करने के इरादे से उनके गैंग में घुसता है।
फिल्म भारत के साथ-साथ दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर रही है। यही वजह है कि धुरंदर द रिवेंज ने अब तक 1435.41 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और पहले हफ्ते इसने 674.17 करोड़ रुपये कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बढ़ रहा है 'धुरंधर 2' का तूफान, मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेड़ा पार
कितना रहा नेट कलेक्शन?
इसी के साथ ही 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं। धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 899.92 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। हालांकि फिल्म को ज्यादातर फायदा हिंदी बेल्ट में हुआ है और अन्य भाषाओं में इसका कलेक्शन अभी भी कम है।
-1775040505730.jpg)
फिल्म को हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था। वहीं बात अगर अन्य भाषाओं के कलेक्शन की करें तो धुरंधर 2 ने 13वें दिन हिंदी में 26 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं कन्नड़ में ये आंकड़ा 15 लाख, मलयालम में 5 लाख, तमिल में 55 लाख और तेलुगु में एक करोड़ रुपये है।
खबरें और भी
साउथ में कैंसिल हो रहे फिल्म के शोज
कन्नड़ और तमिल में फिल्म के शोज भी काफी कम हैं। एक तरफ जहां कन्नड़ में इसके 154 शो चले वहीं मलयालम में फिल्म के सिर्फ 175 शोज ही चल रहे हैं। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि धुरंधर 2 को पैन इंडिया रिलीज का फायदा मिलने वाला है और कमाई में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है लेकिन ऐसा कुछ भी होता नहीं दिख रहा है। हिंदी के मुकाबले अन्य भाषा रिलीज में काफी बड़ा अंतर देखने को मिला।