Dhurandhar 2 ने साउथ की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर को कर दिया खल्लास, कमाई के रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की दो बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 धमाका है जारी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर 2 इस वक्त भारतीय सिनेमा की एकमात्र ऐसी फिल्म बनी हुई है, जो कमाई के मामले में देश और विदेश में धुआंधार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। हर रोज निर्देशक आदित्य धर की ये स्पाई थ्रिलर किसी न किसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है।
अब धुरंधर 2 रिवेंज ने साउथ सिनेमा की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन सी मूवीज हैं, जिनका शिकार धुरंधर 2 ने किया है।
इन साउथ फिल्मों पर भारी पड़ी धुरंधर 2
अभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को अभी 13 दिनों का समय बीता है और मूवी ने ऐतिहासिक कमाई के दम पर भारतीय सिनेमा जगत में कामयाबी का एक नया अध्याय लिख डाला है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बढ़ रहा है 'धुरंधर 2' का तूफान, मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेड़ा पार

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अब तक धुरंधर द रिवेंज ने वर्ल्डवाइड 1434.4 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर डाला है। इसके साथ ही बॉलीवुड की धुरंधर 2 ने साउथ की ब्लॉकबस्टर आर आर आर और केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ दिया है।
-1775021195523.jpg)
दरअसल भारतीय सिनेमा जगत की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज की लिस्ट में आर आर आर और केजीएफ चैप्टर टॉप-10 में बनी हुई हैं। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों फिल्मों ने क्रमश: दुनियाभर में 1230 करोड़ और 1215 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में अब धुरंधर 2 साउथ की इन दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई है।
खबरें और भी
धुरंधर 2- 1434 करोड़
आर आर आर- 1230 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2- 1215 करोड़
अब धुरंधर 2 के सामने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में सिर्फ बाहुबली 2, पुष्पा 2 और आमिर खान की दंगल हैं। जिस हिसाब से धुरंधर द रिवेंज की कमाई का सिलसिला फिलहाल चल रहा है, जल्द ही रणवीर सिंह स्पाई थ्रिलर इन सभी फिल्मों को भी खल्लास करती हुई नजर आ सकती है।
धुरंधर द रिवेंज का राज
फिलहाल धुरंधर 2 ने सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी अपना राज कायम किया हुआ है। जिस तरह से धुरंधर द रिवेंज ने कमाई के मामले में प्रदर्शन करके दिखाया है, वैसा पहले कभी किसी भी फिल्म ने नहीं करके दिखाया है, फिर चाहें वह मूवी बॉलीवुड से हो या फिर साउथ सिनेमा से नाता रखती हो।