Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तो आया 'भल्लाल देव' का रिएक्शन, बोले-'एक दशक के बाद...'

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:25 AM (IST)

    धुरंधर 2 ने कुछ दिनों पहले ही नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। राजामौली की फिल्म का रिकॉर्ड टूटने पर अब राणा द ...और पढ़ें

    बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूटने पर बोले राणा दग्गुबाती/ फोटो- Instagram

    बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूटने पर बोले राणा दग्गुबाती/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की आंधी बॉक्स ऑफिस पर काफी तेज है। वर्ल्डवाइड स्तर पर इस फिल्म की काफी तगड़ी कमाई हुई है। कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह की इस फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब हाल ही में इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के टूटने पर 'बाहुबली' के खलनायक 'भल्लाल देव' उर्फ राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) का रिएक्शन सामने आया है।

    'हम अभी शुरुआत ही कर रहे हैं'- राणा दग्गुबाती

    राणा दग्गुबाती ने 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत के दौरान 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड टूटने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा,

    "यह अच्छी बात है, ऐसा एक दशक के बाद हो रहा है, लेकिन फिर भी यह बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि हम सभी के लिए यह केवल एक शुरुआत है। आप सभी के पास अब देखने के लिए 'बाहुबली 2' जैसी फिल्में हैं... इसके अलावा 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसी फिल्में भी हैं। आपके पास अब सभी तरह की फिल्में होंगी, लेकिन जिस फिल्म की कहानी लोगों के दिलों को छुएगी, वही लंबे समय तक टिक पाएगी।"

    rana reacts on dhurandhar 2 (3)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर के आगे पस्त बाहुबली! वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास

    15 दिनों से पहले ही तोड़ दिया था 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

    आपको बता दें कि साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने नॉर्थ अमेरिका में लाइफटाइम 20.80 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था, जो भारतीय रुपये के मुताबिक लगभग 173.36 करोड़ रुपये होता है। बीते 9 सालों में यूएस बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' का यह रिकॉर्ड 'पुष्पा 2' जैसी फिल्में भी नहीं तोड़ पाई थीं। हालांकि, 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में 15 दिन पूरे होने से पहले ही यह रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। 'धुरंधर 2' ने नॉर्थ अमेरिका में 23.75 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया है, जो भारतीय करेंसी में कुल 198 करोड़ रुपये है।

    rana reacts on dhurandhar 2 (4)

    बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है 'धुरंधर 2'

    रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' जहां दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है, तो वहीं इंडिया में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 960 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में भी इसे पछाड़ने के लिए कमर कस चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Bhairavam X Review: बाहुबली-Pushpa 2 की छुट्टी करने आई नई साउथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर लिखेगी नया इतिहास?

    खबरें और भी