Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'हमजा' ने छीने पुष्पा 2 का सिंघासन, सरपट दौड़ते हुए बनाया खास रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 09:56 PM (IST)

    आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में नया कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा करने के साथ ही नया मुकाम हासिल कर लिया है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में 1750 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके एक और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट कर दिया है।

    ये इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के साथ ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) ने भारत की हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म लिस्ट में शामिल सुकुमार की 'पुष्पा 2: द रूल' का पत्ता साफ कर दिया है। 'धुरंधर 2' अब इस प्रतिष्ठित सूची में तीसरे स्थान पर है, जो केवल 'बाहुबली: द कंक्लूजन' और 'दंगल' से पीछे है।

    यह भी पढ़ें- खतरे में आएगा Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड, टक्कर देनी आ रही माइथोलॉजिकल फिल्म, रिलीज डेट का हुआ एलान

    रविवार, 19 अप्रैल तक, धुरंधर 2 ने विश्व स्तर पर 1750 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसमें 1111 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में हुआ है, जो घरेलू बाजार में किसी भारतीय फिल्म द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक कमाई है।

    Dhurandhar (25)

    कितना रहा 31वें दिन का रिकॉर्ड

    इसके अलावा घरेलू नेट कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते 54.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं सैकनिल्क के मुताबिक 32वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फिल्म ने वीकेंड पर 4.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है जिससे इसकी कुल कमाई 1,114.71 करोड़ रुपये हो गई है

    खबरें और भी

    अब इन फिल्मों का तोड़ना है रिकॉर्ड

    धुरंधर 2 अब एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को टक्कर देने के लिए तैयार है, जो 1788 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है। धुरंधर 2 ने शनिवार को वैश्विक स्तर पर 6.70 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को लगभग 7 करोड़ रुपये और जोड़ने की उम्मीद है। इससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1755 करोड़ रुपये हो जाएगा, जो बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन से सिर्फ 33 करोड़ रुपये कम है। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आ सकती है,लेकिन कुछ हफ्तों में बाहुबली 2 को टक्कर देने के लिए इसमें पर्याप्त क्षमता है।

    Dhurandhar (26)

    भूत बंगला की रिलीज ने इसके कलेक्शन पर असर जरूर डाला है लेकिन दूर-दूर तक कोई अन्य बड़ी फिल्म रिलीज न होने की वजह से अभी धुरंधर 2 के लिए उम्मीद बरकार है। इसके अलावा फिल्म अभी जल्दी में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं हो रही तो सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- अमर सिंह चमकीला में लीड रोल निभाने वाला था Dhurandhar 2 का ये एक्टर, बाद में दिलजीत दोसांझ को मिला रोल