खतरे में आएगा Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड, टक्कर देनी आ रही माइथोलॉजिकल फिल्म, रिलीज डेट का हुआ एलान
महावतार नरसिम्हा की सफलता के बाद साउथ के होम्बले फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने महावतार परशुराम की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ...और पढ़ें
-1776581782649_m.webp)
महावतार परशुराम फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
महावतार परशुराम की रिलीज डेट का एलान
सामने आया हमहावतार परशुराम का मोशन पोस्टर
कमाई में अव्वल निकली थी महावतार नरसिम्हा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होम्बले फिल्म्स के महावतार सिनेमैटिक यूविनर्स की शुरुआत बीते साल आई एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म महावतार नरसिम्हा के जरिए हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रचा था और एनिमेटेड फिल्मों के लिए कामयाबी का एक नया अध्याय लिखा।
अब महावतार सिनेमैटि यूनिवर्स की अगली किस्त महावतार परशुराम आ रही है, जिसका फर्स्ट मोशन पोस्टर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। साथ ही महावतार परशुराम की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।
दमदार है महावतार परशुराम का पोस्टर
विष्णु भगवान के अवतारों के इर्द-गिर्द होम्बले फिल्म्स के महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों को रखा गया है। इस आधार पर अब आपको महावतार परशुराम में भगवान विष्णु के छठे और सबसे लोकप्रिय परशुराम की कहानी दर्शाया जाएगा। रविवार को होम्बले फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर महावतार परशुराम का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट को रिवील किया है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को नहीं रोक पाई अक्षय की 'भूत बंगला', दुनियाभर में Ranveer Singh की फिल्म ने कमाई से काटा गदर
![]()
जिसके आधार पर अगले साल 27 दिसंबर 2027 को आपको ये एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फर्स्ट लुक पोस्टर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
खबरें और भी
A STORM RISES AGAINST ADHARMA 🪓🔥
— Hombale Films (@hombalefilms) April 19, 2026
Presenting the #MahavatarParshuraam Title Reveal Motion Poster
▶️ https://t.co/Oq67fvQeS6
Coming to cinemas December 2027.@hombalefilms @VKiragandur @AshwinKleem @kleemproduction @shilpaadhawan @SamCSmusic @MahavatarTales pic.twitter.com/sWHLajbunz
बता दें कि महावतार नरसिम्हा के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था, अब महावतार परशुराम इस सात-भागों वाले महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी किस्त के रूप में सामने आ रही है। भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित इस ग्रैंड यूनिवर्स को होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन मिलकर तैयार कर रहे हैं।
KGF, सालार और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले होम्बले फिल्म्स की ओर से यह एक और बड़ी पेशकश है। अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन के बैनर तले विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत सैम सीएस (Sam CS) ने दिया है।
खतरे में आएंगे धुरंधर 2 के रिकॉर्ड
जिस तरह की सफलता महावतार नरसिम्हा को मिली थी, उससे कई गुना कमर्शियल सक्सेस महावतार परशुराम को मिल सकती है। इस वजह से माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धुरंधर 2 को टक्कर दे सकती है और रणवीर सिंह की मूवी के रिकॉर्ड खतरे में आ सकते हैं।